New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? यहां जानें पिच रिपोर्ट
कोलंबो (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 41st Match Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड ने महज़ 10 ओवर में 129 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई थी. न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा (Salman Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी टीम को मजबूती देते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और शादाब खान जैसे गेंदबाज मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं. इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं. दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पिछले मैचों में शानदार जीत दर्ज की है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs PAK T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अबतक 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 24 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, जहां 7 में से 5 मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं.

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R. Premadasa Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों का प्रभाव बढ़ता जाता है. हालांकि टी20 मुकाबलों में बल्लेबाज भी बड़े शॉट खेलने में सक्षम होते हैं.

नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है. टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs PAK 41st Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.