New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला कल यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. सुपर-8 के ग्रुप-2 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड ने महज़ 10 ओवर में 129 रनों का टारगेट हासिल करके पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटाई थी. न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान आगा (Salman Agha) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाई हैं तबाही, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 8 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में सुपर-8 में एंट्री की है. वहीं पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर अपना स्थान पक्का किया. दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच गंवाया है, ऐसे में यह मुकाबला काफी कांटे का होने की उम्मीद है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है. इस मैदान पर अब तक कुल 63 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 27 रन डिफेंड और 35 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते. बताते चलें कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs PAK T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 24 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 23 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला है, जहां सात मुकाबलों में पाकिस्तान ने पांच बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड महज दो मैच जीत सका है.

NZ vs PAK 41st Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

स्टेडियम: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

मैच की तारीख: 21 फरवरी 2026 (07:00 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच 41वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (NZ vs PAK T20 World Cup 41st Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 41वां मुकाबला कल यानी 21 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के R. Premadasa Stadium में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जानें वाले 41वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ vs PAK T20 World Cup 41st Match Live TV Channel Telecast In India)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 41वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच 41वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch NZ vs PAK T20 World Cup 41st Match Live Streaming In India)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 41वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs PAK 41st Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.