बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड को अक्वेरियम में किस करती दिखी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड इबन ह्यमस के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताती है. जिसकी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

बॉयफ्रेंड को अक्वेरियम में किस करती दिखी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
बॉयफ्रेंड संग कृष्णा श्रॉफ (Image Credit: Instagram)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा (Krishna Shroff) अपने भाई की तरह बॉलीवुड (Bollywood) में एक्टिव नहीं है और फिल्मों से दूर रहती हैं. लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. दरअसल कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड इबन ह्यमस (Eban Hyams) के साथ अपने रिश्ते को लेकर जरा भी नहीं शरमाती और दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों रोमांटिक पोज में तस्वीरें  शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब दोनों ने किस करते हुए फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों एक एक्वेरियम में नजर आ रहे हैं. जहां दोनों ने बेहद ही पैशनेट किस किया.

इस फोटो को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इसके साथ ही लिखा कि मेरी फेवरेट फिश समुंद्र के अन्दर. इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

My favourite fish in the sea. 💙

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on

कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड इबन ह्यमस के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताती है. जिसकी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. खबर के मुताबिक इबन ह्यमस एक बास्केट बॉल प्लेयर हैं. इसके साथ ही इबन ह्यमस टाइगर श्रॉफ के अच्छे भी दोस्त भी हैं.

इसके साथ ही कृष्णा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका परिवार उनके निजी मामलों में दखल अंदाजी करना पसंद नहीं करता. क्योंकि परिवार को उनके फैसलों पर काफी भरोसा है. हालांकि शादी को लेकर अभी ये दोनों पूरी तरह से तैयार नहीं है लेकिन अपना ज्यादातर समय एक दूसरे को समझने पर स्पेंड कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).