Krishna Shroff का म्यूजिक वीडियो Kinni Kinni Vaari हुआ रिलीज, बॉस लेडी बनकर छाई
कृष्णा श्रॉफ पिछले कई दिनों से म्यूजिक वीडियो से अपने लुक को शेयर कर रही थी. जिसके बाद अब जाकर उनका ये गाना रिलीज हो चुका है. जिसमें कृष्णा के साथ जन्नत जुबेर, नगमा, राज शूकर और तन्वी नजर आ रही हैं.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) वैसे तो अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फिन फॉलोविंग किसी स्टार से कम नहीं है. तो वहीं कृष्णा अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए हर कदम उठाती है. लेकिन अब कृष्णा श्रॉफ ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे. दरअसल कृष्णा अब एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं. जिसमें उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही हैं.
दरअसल कृष्णा श्रॉफ पिछले कई दिनों से म्यूजिक वीडियो से अपने लुक को शेयर कर रही थी. जिसके बाद अब जाकर उनका ये गाना रिलीज हो चुका है. जिसमें कृष्णा के साथ जन्नत जुबेर, नगमा, राज शूकर और तन्वी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में आवाज राशि सूद ने दी है और लिरिक्स दिलजोत मावी के हैं. ये गाना सुनने में बेहद ही पेप्पी लगता है.
बात करें कृष्णा की तो वो फिटनेस की दुनिया में ज्यादा एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. तो वहीं अपने लुक्स को लेकर वो हमेशा ही छाई रहती हैं. वैसे कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स से अलग होने को लेकर भी काफी चर्चा में थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

