निर्भया केस: दादा कल्लू और परदादा लक्ष्मण राम ने भी नहीं किया था ये कारनामा, पवन जल्लाद ने बनाया नया रिकॉर्ड
निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस (Delhi Gangrape Case 2012) के चारों दोषियों मुकेश, अक्षय, विनय और पवन को शुक्रवार सुबह 5.30 पर फांसी पर लटका दिया गया. इसी के साथ निर्भया को इंसाफ सात साल आखिरकर मिल गया. फांसी की सजा के बाद देश के कई इलाकों में जश्न का माहौल है. लोग इसे इंसाफ की जीत बता रहे हैं. वहीं एक भी संदेश लोगों के बीच पहुंचा है कि इस तरह के घिनौनी करतूत करने वाले लोगों को यही सजा मिलेगी. चारों दोषियों को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे पवन जल्लाद ने चारों को फांसी पर लटका दिया.