बॉलीवुड

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का कजिन आलिया के साथ ग्लैमरस लुक लोगों को आया पसंद, थ्रोबैक फोटो हुई Viral

कुछ दिन पहले गौरी खान ने सुहाना की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुहाना मेकअप लगाना सीख रही हैं. सुहाना की ये फोटो भी काफी पसंद की गई थी.

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का कजिन आलिया के साथ ग्लैमरस लुक लोगों को आया पसंद, थ्रोबैक फोटो हुई Viral
सुहाना खान आलिया छिबा (Image Credit: Instagram)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तरह उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. यही कारण है कि सुहाना के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारे फैन पेज हैं. इन फैन पेज पर सुहाना की कई नई पुरानी फोटोज भी सामने आते रहती हैं. तो कई बार ऐसी तस्वीरें भी सामने आती हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई. ऐसे में अब सुहाना खान की एक और थ्रोबैक फोटो सामने आई है. जिसमें शाहरुख खान की बेटी ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है. इस फोटो में सुहाना अपनी कजिन आलिया छिबा के साथ दिखाई दे रही हैं. फोटो में दोनों का लुक देखते ही बन रहा है.

इस फोटो में सुहाना और आलिया ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहन रखा है. दोनों के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. यही कारण है कि सुहाना की ये थ्रोबैक फोटो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

दरअसल कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में हर कोई घर पर रहने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में कुछ दिन पहले गौरी खान ने सुहाना की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुहाना मेकअप लगाना सीख रही हैं. सुहाना की ये फोटो भी काफी पसंद की गई थी. दरअसल शाहरुख की इस नन्ही परी को एक्टिंग में काफी रुचि है और वो आने वाले समय में बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाना चाहती है. हालांकि शाहरुख पहले साफ़ कर चुके हैं पढ़ाई पूरी होने के बाद ही फिल्मी दुनिया में उनके बच्चे कदम रख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).