देश

हैदराबाद में बड़ा हादसा, मकान की दीवार ढ़हने से तीन बच्चों की मौत

हैदराबाद (Hyderabad) के हबीब नगर (Habeebnagar) से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां घर की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई. हादसे में अन्य तीन लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक हादसा गुरुवार की रात को हुआ. हादसे के बाद लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को फोन कर इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया. फिलहाल घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. खबरों के मुताबिक उसमें एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हैदराबाद में बड़ा हादसा, मकान की दीवार ढ़हने से तीन बच्चों की मौत
मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

हैदराबाद (Hyderabad) के हबीब नगर (Habeebnagar) से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां घर की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई. हादसे में अन्य तीन लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक हादसा गुरुवार की रात को हुआ. हादसे के बाद लोगों ने पुलिस और फायरब्रिगेड को फोन कर इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया. फिलहाल घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. खबरों के मुताबिक उसमें एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक मकान मिठाईलाल नामक एक शख्स का बताया जा रहा है. जिसने अपने परिवार के लिए इस मकान को बनवाया था. मिठाईलाल और उनकी पत्नी दोनों मानानगर में मजदूरी का काम किया करते थे. उनके साथ बच्चे भी इसी घर में थे. हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोने जा रहा था. उसी समय घर की एक दीवार ढह गई.

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के करमनघाट क्षेत्र में तड़के एक कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी थी कि संदिग्ध रूप से नशे में धुत ये युवक 20-25 साल थे. इनकी कार एक पेड़ से टकराने के बाद एक दीवार से टकरा गई. मृतकों में कार चालक भी था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).