गुजरात में कोरोना वायरस को मिटाने के लिए मैदान में उतरी फायर ब्रिगेड, संक्रमित मरीजों की संख्या 432 हुई
देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है. इस वायरस की संक्रमण की मार से कोई भी राज्य अछूता नहीं है. जो बचें हैं वहां पर भय व्याप्त है. कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश लड़ रहा है. कुछ ऐसा ही नजर आया गुजरात के अहमदाबाद में, जहां पर कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त करने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अहमदाबाद के मानक चौक के पास केमिकल का छिड़काव किया. कोरोना वायरस के कारण गुजरात में भी मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है. मौजूदा समय में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 432 हो गई है. वहीं अहमदाबाद और बड़ोदरा संक्रमण से ज्यादा प्रभावित हैं.