यूसी सर्वे: 76% डिजिटल यूजर्स ने माना कि बढ़ना चाहिए लॉकडाउन का समय
21 दिनों का लॉकडाउन अगले सप्ताह खत्म हो रहा है. इस बीच लॉकडाउन बढ़े या नहीं इसे लेकर चर्चा गर्म है. कई राज्य सरकारें केंद्र से अपील कर चुकी हैं कि इसका समय बढ़ाया जाए. इसके साथ ही केंद्र के फैसले से पहले ही उड़ीसा ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए अपने राज्य में लॉकडाउन की समय सीमा 30 अप्रैल तक कर दी है. इसी बीच यूसी ब्राउजर ने डिजिटल यूजर्स के बीच सर्वे किया जिसमें 76 प्रतिशत लोगों ने माना कि समय सीमा बढ़नी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

