उर्वशी रौतेला ने कंगना विलायती में जमकर लगाए ठुमके, इंटरनेट पर वायरल हुआ वर्जिन भानुप्रिया का ये गाना
उर्वशी रौतेला की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया एक ऐसी लड़की कहानी है जो अपनी शादी न होने की भविष्यवाणी से परेशान है. जब भी किसी के साथ रिश्ता जोड़ना चाहती है वो टूट जाता है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच हुए लॉकडाउन (Lockdown) में जहां सभी लोग अपने अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं. वहीं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का सोशल मीडिया पर जलवा देखते ही बन रहा है. आए दिन अपने हॉट फोटोज से खबरें बनाने वाली उर्वशी रौतेला अब एक बार खबरों में हैं. लेकिन इस बार उर्वशी अपनी नई फिल्म वर्जिन भानुप्रिया (Virgin Bhanupriya) को लेकर चर्चा में आई हैं. दरअसल उर्वशी की इस फिल्म के गाने कंगना विलायती को रिलीज कर दिया गया है. जिसमें उर्वशी के नच का दम देखते ही बन रहा है. इस गाने के एक क्लिप को उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
उर्वशी ने बताया कि कंगना विलायती गाना रिलीज हो चुका हैं. बात करें इस गाने की तो 'कंगना विलायती' (Kangna Vilayati) में संगीत रामजी गुलाटी ने दिया है. इस गाने को ज्योतिका टंगरी ने गाया है जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं कुमार अरेंजर ने. आप भी देखिए उर्वशी का ये ख़ास गाना. यह भी पढ़े: Urvashi Rautela Bold Photo: हॉट नाईट ड्रेस पहन बेड पर लेटी उर्वशी रौतेला ने फैन्स को दिया ये दिलचस्प टास्क, लोग कर रहें हैं जमकर कमेंट्स
आपको बता दे कि उर्वशी रौतेला की फिल्म वर्जिन भानुप्रिया एक ऐसी लड़की कहानी है जो अपनी शादी न होने की भविष्यवाणी से परेशान है. जब भी किसी के साथ रिश्ता जोड़ना चाहती है वो टूट जाता है. एक लम्बे समय से बनकर तैयार ये फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है. लेकिन अब मीडिया रिपोर्टस की माने तो लॉकडाउन के चलते अब इसके मेकर्स इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

