राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- RBI की बैंक चोरों की लिस्ट में BJP के मित्र, शेयर की VIDEO क्लिप
कोरोना वायरस से जंग के साथ-साथ कांग्रेस बनाम केंद्र सरकार के बीच भी देश के भीतर जुबानी लड़ाई जारी है. कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर तंज कसती आ रही है. इसी कड़ी में एक बार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर ट्वीट कर हमला करते हुए कहा कि संसद में मैंने एक सीधा सा प्रश्न पूछा था- मुझे देश के 50 सबसे बड़े बैंक चोरों के नाम बताइए. लेकिन वित्त मंत्री ने जवाब देने से मना कर दिया. अब RBI ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित बीजेपी के ‘मित्रों’ के नाम बैंक चोरों की लिस्ट में डाले हैं. क्या इसीलिए संसद में इस सच को छुपाया गया. राजीव गांधी ने लोकसभा में बैंकिंग फ्रॉड का मामला मार्च में बजट सत्र के दौरान उठाया था. भारतीय रिजर्व बैंक ने एक आरटीआई में स्वीकार किया है कि उसने शीर्ष 50 विलफुल डिफॉल्टर्स के 68,607 करोड़ की बड़ी रकम बट्टा खाते में डाल दी है.