बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन ने प्रियदर्शन की हंगामा 2 को दिखाया ठेंगा, डायरेक्टर ने कहा- भीख मांगना नहीं पसंद

प्रियदर्शन के मुताबिक उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स से बात की थी. लेकिन उनमे से किसी ने भी इंटरेस्ट नहीं दिखाया.

आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन ने प्रियदर्शन की हंगामा 2 को दिखाया ठेंगा, डायरेक्टर ने कहा- भीख मांगना नहीं पसंद
कार्तिक और आयुष्मान ने हंगामा 2 को कहा ना (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) एक लंबे समय के बाद फिल्म हंगामा 2 (Hungama 2) से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने की तैयारी में हैं. इस फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी नजर आने जा रहे हैं. लेकिन अब इस नेशनल अवॉर्ड डायरेक्टर ने एक बड़ा खुलासा किया है. प्रियदर्शन के मुताबिक उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स से बात की थी. लेकिन उनमे से किसी ने भी इंटरेस्ट नहीं दिखाया. प्रियदर्शन के मुताबिक आज के एक्टर्स को लगता है कि वो गुजरे ज़माने के डायरेक्टर हो गए हैं.

प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने उन सभी सीधे मुलाकात नहीं थी लेकिन मेरे कांसेप्ट को उनको सुनाया गया था. लेकिन सभी ने मना कर दिया. मैं पिछले 5 साल से फिल्मों से दूर हूं तो उन्हें लगा कि मैं आउटडेटेड डायरेक्टर हूं. वो आपकी आपके चेहरे पर मना नहीं करते. मैं एक्टर्स से भीख नहीं मांगता, उनके साथ ही काम करता हूं जो मुझमे भरोसा दिखाते हैं. यह भी पढ़े: Hungama 2 First Poster: शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाने जा रही हैं हंगामा, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

हंगामा 2 में मिजान के आलावा परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, प्रणीता सुभाष, शक्ति कपूर और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे.

प्रियदर्शन ने अपने लंबे करियर में हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा की लगभग 95 फिल्मों को डायरेक्ट किया है. विरासत, हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, चुप चुप के और भूल भुलैया वो तमाम फ़िल्में हैं. जो प्रियदर्शन के निर्देशन का लोहा मनवाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).