बॉलीवुड

Hungama 2 First Poster: शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाने जा रही हैं हंगामा, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

साल 2003 में आई हंगामा में अक्षय खन्ना, रिमी सेन, आफताब शिवदासानी, परेश रावल और सोमा आनंद जैसे स्टार नजर आए थे.

Hungama 2 First Poster: शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाने जा रही हैं हंगामा, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने
हंगामा 2 पोस्टर (Image Credit: Instagram)

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक लंबे समय के बाद दोबारा बॉक्स ऑफिस पर कदम रखने जा रही हैं फिल्म हंगामा 2 (Hungama 2) से. इस फिल्म शिल्पा शेट्टी संग परेश रावल के अलावा जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी (Meezaan Jaffery) और एक्ट्रेस प्रनिता सुभाष मुख्य किरदार में नजर आएंगे. पिछले कुछ दिनों से फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आ रही थी ऐसे में अब इस फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है. जिसमें शिल्पा शेट्टी संग बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं. ये फिल्म साल 2003 में आई हंगामा का दूसरा पार्ट है. इस फिल्म को भी डायरेक्टर प्रियदर्शन ही निर्देशित करने जा रहे हैं.

फिल्म के इस पोस्टर को शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. दरअसल शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार साल 2014 में बड़े परदे पर देखा गया था. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी संग सनी देओल दिखाई दिए थे. ऐसे में सालों बाद बॉक्स ऑफिस पर लौट रही शिल्पा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.

दरअसल साल 2003 में आई हंगामा में अक्षय खन्ना, रिमी सेन, आफताब शिवदासानी, परेश रावल और सोमा आनंद जैसे स्टार नजर आए थे. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था. ऐसे में इसका दूसरा पार्ट भी कमाल दिखा पायेगा ये देखने लायक होगा. वैसे ये फिल्म अगले साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).