प्रीमियम घरों की बढ़ती मांग: लोन की बड़ी रकम किस तरह आपके रीपेमेंट प्लान पर असर डालती है?
ज़्यादा बड़े होम लोन से आपकी EMI के साथ-साथ कुल ब्याज़ भी बढ़ सकता है, जबकि ब्याज़ दरें और लोन की समय-सीमा से यह तय होता है कि आपको कुल कितना पैसा चुकाना होगा। लोन की रकम तय करने से पहले अपनी EMI का अंदाज़ा लगाएँ और चुकाने की समय-सीमा की तुलना ज़रूर कर लें।
प्रीमियम प्रॉपर्टीज़ जितनी बड़ी होती जा रही है, उनके लिए लोन की रकम भी उतनी ही बड़ी होती जा रही है। लेकिन लोन की बड़ी रकम मंजूर होने का मतलब यह नहीं है कि उसे चुकाने का प्लान भी आसान होगा। आप कितना लोन ले सकते हैं और हर महीने आसानी से कितनी रकम चुका सकते हैं, इसी के बीच के फर्क को समझने में अक्सर लोग गलती कर बैठते हैं और अपनी लोन चुकाने की क्षमता का सही अंदाज़ा नहीं लगा पाते हैं।
बड़े होम लोन का मतलब है कि आप ज़्यादा कीमत वाली प्रॉपर्टी के लिए ज़्यादा मूलधन का बोझ उठा रहे हैं, जिसे अक्सर कई दशकों तक चुकाना पड़ता है। इस बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले उन तीन चीजों पर गौर करें जो आपके हाथ में हैं: यानी लोन की रकम, ब्याज़ दर और लोन की समय-सीमा। रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में भारत के बड़े शहरों में ज़्यादा कीमत वाले घरों की मांग बढ़ी है, जिसकी वजह से होम लोन की रकम भी बढ़ रही है।
अगर आपने यह समझ लिया कि ये तीनों बातें आपकी EMI और कुल ब्याज़ पर कैसे असर डालती हैं, तो आप ऐसा लोन चुन पाएँगे जो सिर्फ आपकी एलिजिबिलिटी नहीं, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से भी सही हो।
प्रीमियम घर के लिए ज़्यादा लोन लेने पर क्या-क्या बदल जाता है?
ज़्यादा लोन लेने पर एक चीज तुरंत बदल जाती है: आपको जो मूल रकम चुकानी है, वह बढ़ जाती है और साथ ही उसे चुकाने की आपकी ज़िम्मेदारी भी बढ़ जाती है। आम तौर पर ज़्यादा कीमत वाले घरों के लिए ज़्यादा फ़ाइनेंसिंग की ज़रूरत होती है, क्योंकि प्रॉपर्टी की शुरुआती कीमत ही काफी ज़्यादा होती है।
लोन के तौर पर ज़्यादा बड़ी रकम मंजूर होने का मतलब यह नहीं है कि वो आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति हिसाब से लोन की सही रकम है। समय के साथ बड़े मूलधन का आपकी जेब पर कैसे असर होगा, यह पूरी तरह से तीन बातों पर निर्भर है:
- लोन की रकम, जिसके आधार पर लोन चुकाने की शुरुआत होती है
- ब्याज़ दर, जिसके तय होता है कि लोन लेने पर आपको कुल कितनी रकम चुकानी होगी
- समय-सीमा, जो चुकाई जाने वाली रकम को महीनों या सालों में बांटती है
प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी कंपनियों से मिले डेटा से पता चलता है कि बीते कुछ सालों में भारत के बड़े शहरों में ज़्यादा कीमत वाले घरों की मांग लगातार बढ़ी है, क्योंकि खरीदार अब छोटी प्रॉपर्टी से बड़ी प्रॉपर्टी की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि होम लोन की रकम भी बड़ी होती जा रही है, लेकिन इस ट्रेंड से यह बात नहीं बदलती कि लोन लेने वाले ग्राहक के तौर पर आपको अपनी आर्थिक स्थिति का किस तरह अंदाज़ा लगाना है।
होम लोन की ब्याज़ दरें इस पूरे कैलकुलेशन पर क्या असर डालती हैं?
होम लोन की ब्याज़ दरें यह तय करती हैं कि लोन के तौर पर ली गई रकम के अलावा आपको कितना पैसा चुकाना होगा। यही वजह है कि अलग-अलग ब्याज़ दरों के बावजूद लोन की एक-समान रकम के लिए कुल लागत में काफी अंतर हो सकता है। ब्याज़ दर को कभी भी अकेले नहीं बल्कि हमेशा लोन की समय-सीमा के साथ ही जोड़कर देखना चाहिए।
अगर आप फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट का विकल्प चुनते हैं, तो लोन देने वाले संस्थान की बेंचमार्क रेट बदलने पर आपकी EMI या लोन की समय-सीमा बदल सकती है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के मुताबिक, लोन देने वाले संस्थानों को फ्लोटिंग-रेट वाले EMI पर आधारित लोन के मामले में ग्राहकों की लोन चुकाने की क्षमता का अंदाज़ा लगाते समय बेंचमार्क रेट के बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखना चाहिए।
| बदलने वाले पहलू | अगर इसमें बढ़ोतरी हो | ग्राहक के लिए इसके मायने |
| लोन की रकम | आम तौर पर EMI बढ़ती है | हर महीने ज़्यादा कैश फ़्लो की ज़रूरत होती है |
| ब्याज़ दर | EMI या ब्याज़ की लागत बढ़ सकती है | कुल मिलाकर लोन चुकाने का खर्च बढ़ जाता है |
| अवधि | आम तौर पर EMI घटती है | लंबे समय तक ब्याज़ जुड़ता रहता है |
आप कितनी EMI का बोझ आसानी से उठा सकते हैं?
सुविधाजनक EMI वही मानी जाती है जिसे चुकाने के बाद भी आपके महीने का बजट आराम से चलता रहे, और इसी के आधार पर आपके लोन की रकम तय होनी चाहिए, न कि लोन की रकम से आपकी EMI तय होनी चाहिए। घर खरीदने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा फाइनैंसिंग से शुरुआत बात करने के बाद आगे का हिसाब लगाना सबसे बड़ी गलती है, और ज़्यादातर खरीदार यही गलती करते हैं।
कोई भी रकम तय करने से पहले, इन बातों पर ध्यान देना सही रहता है:
- आपकी मौजूदा EMIs और लोन से जुड़ी दूसरी देनदारियां
- घर के नियमित खर्च जिन्हें आप कम नहीं कर सकते
- आने वाले कुछ सालों में इनकम या खर्चों में होने वाले संभावित बदलाव
- शुरुआत में आप डाउन-पेमेंट के तौर पर जितनी रकम का इंतज़ाम कर सकते हैं
- प्रीमियम प्रॉपर्टी से जुड़े कोई भी अतिरिक्त बार-बार होने वाले खर्च, जैसे कि मेंटेनेंस
अगर बेंगलुरु में कोई नौकरीपेशा व्यक्ति प्रीमियम घर खरीदने के बारे में सोच रहा है, तो उसे सबसे पहले तय कर लेना चाहिए कि वह हर महीने कितनी EMI दे सकता है। इसके बाद, प्रॉपर्टी की कीमत से शुरुआत करने के बजाय, वह बजाज फाइनैंस की वेबसाइट पर होम लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से यह देख सकता है कि उसकी तय की गई EMI के हिसाब से उसे कितना लोन मिल सकता है और कितने समय के लिए मिल सकता है।
क्या अपनी EMI कम करने के लिए लोन की समय-सीमा बढ़ाना बेहतर है?
लोन की समय-सीमा बढ़ाने से आपकी महीने की EMI तो कम हो जाती है, लेकिन लोन की समय-सीमा के दौरान आपको कुल मिलाकर ज़्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ता है। वैसे लोन की समय-सीमा लंबी होने से बड़ा लोन भी आपके महीने के बजट में आसानी से फिट हो सकता है, लेकिन कम EMI के बदले लोन लेने की कुल लागत बढ़ जाती है।
अब बजाज फाइनैंस से सालाना 7.50% की शुरुआती ब्याज़ दर पर 1 करोड़ रुपये के होम लोन की EMI के उदाहरण पर गौर कीजिए।
| लोन का विवरण | 20 साल की समय-सीमा | 32 साल की समय-सीमा |
| लोन की रकम | 1 करोड़ रुपये | 1 करोड़ रुपये |
| ब्याज़ दर | सालाना 7.50%* | सालाना 7.50%* |
| अनुमानित EMI | 80,559 रुपये | 68,787 रुपये |
| समय-सीमा में अंतर | — | 12 साल ज़्यादा |
32 साल की समय-सीमा से EMI हर महीने लगभग 11,772 रुपये कम हो जाती है। इसके बदले आपको 12 साल तक अतिरिक्त ब्याज़ चुकाना पड़ता है, जिससे लोन की कुल लागत बढ़ जाती है। ये आंकड़े सिर्फ समझाने के लिए और शुरुआती ब्याज़ दर के आधार पर दिए गए हैं; आपकी असल EMI आपकी एलिजिबिलिटी और लोन की लागू शर्तों के हिसाब से तय होगी।
बजाज फाइनैंस ग्राहकों को होम लोन के लिए 32 साल* तक की समय-सीमा देता है। इससे आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से EMI कम या ज्यादा करने की सुविधा मिलती है, लेकिन जरूरी नहीं है कि ज़्यादा समय-सीमा वाला लोन हर ग्राहक के लिए सही हो।
लोन की बड़ी रकम चुनने से पहले आपको किन बातों पर गौर करना चाहिए?
बड़ा लोन लेने का फैसला करने से पहले, बैंक की ओर से ऑफर की जा रही ज़्यादा बड़ी रकम के भरोसे बैठने के बजाय इन चार उपयोगी सवालों पर ज़रूर गौर करें।
- क्या ये EMI आपकी हर महीने होने वाली कमाई के हिसाब से सही है?
- आपके द्वारा चुनी गई समय-सीमा के दौरान लोन पर कुल कितना ब्याज़ चुकाना होगा?
- क्या थोड़ी ज़्यादा डाउन पेमेंट देकर छोटा लोन लेना आपके लिए ज़्यादा बेहतर होगा?
- अगर आप फ़्लोटिंग रेट चुनते हैं, तो क्या बाद में ब्याज़ दर बढ़ने पर आप लोन आसानी से चुका पाएंगे?
अधिकतम एलिजिबिलिटी का मतलब है कि आप ज्यादा-से-ज्यादा कितना लोन ले सकते हैं, और यह आपके लिए कोई तय EMI नहीं है। इसलिए अपना बजट बनाते वक्त इन दोनों को एक समझने की गलती बिल्कुल न करें।
बजाज फाइनैंस से ज्यादा बड़ा होम लोन आसानी से कैसे मिल सकता है?
बजाज फाइनैंस ग्राहकों को एलिजिबिलिटी के आधार पर 15 करोड़ रुपये* तक का होम लोन देता है। आप लोन चुकाने की अपनी क्षमता जानने के बाद, ऊपर दिए गए EMI फ्रेमवर्क के मुकाबले इसकी तुलना कर सकते हैं। इसकी EMI 688/लाख रुपये* से शुरू होती है और लोन की समय-सीमा 32 साल तक हो सकती है।
आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी निजी जानकारी, नौकरी, बिज़नेस या अपने पेशे से जुड़ी जानकारी देनी होती है। बजाज फाइनैंस के मुताबिक, आवेदन जमा करने के 48 घंटों* के भीतर लोन को मंजूरी मिल जाती है, जो नियमों और शर्तों के अधीन है। जरूरी नहीं है कि 15 करोड़ रुपये की अधिकतम सीमा लोन लेने वाले हर ग्राहक के लिए सही हो। यह तो सिर्फ एक पैमाना है जिससे आप अपनी लोन चुकाने की क्षमता का आकलन कर सकते हैं।
हिसाब-किताब लगाने के बाद उसके आधार पर आवेदन कैसे करें?
एक बार अपनी क्षमता के मुताबिक सही EMI का अंदाज़ा लगाने के बाद, लोन के लिए आवेदन करने का तरीका बेहद आसान होता है।
- प्रॉपर्टी की कीमत को देखते हुए डाउन-पेमेंट तय करें, जिसका इंतज़ाम आप कर सकते हैं।
- फिर अंदाज़ा लगाएँ कि आपको बैंक से असल में कितने लोन की जरूरत होगी।
- लोन की अलग-अलग समय-सीमा के लिए EMI के नतीजों की तुलना करें।
- अपनी प्रोफाइल के हिसाब से लागू होने वाली होम लोन की ब्याज़ दर देखें।
- अपनी एलिजिबिलिटी की जाँच करें और ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार रखें।
- बजाज फाइनैंस होम लोन के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
- आगे बढ़ने से पहले बैंक की तरफ से मंजूर किए गए लोन की शर्तों को देखें।
बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ज्यादा बड़े लोन की ज़रूरत पड़ सकती है, और बड़ा लोन लेने पर आपको हर महीने ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है, बशर्ते कि लोन की समय-सीमा या ब्याज़ दर में बदलाव न हो। लोन की समय-सीमा बढ़ाने से आपकी EMI कम हो सकती है, लेकिन इससे समय के साथ आपको कुल मिलाकर ज़्यादा ब्याज़ भी चुकाना पड़ सकता है।
बैंक की ओर से ऑफ़र की जाने वाली अधिकतम रकम के बजाय, लोन की रकम उतनी ही चुनें जिसे आप आसानी से चुका सकें। एक बार फैसला कर लेने के बाद, आप बजाज फाइनैंस के 15 करोड़ रुपये* तक के होम लोन और 32 साल* तक की समय-सीमा पर विचार कर सकते हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अलग-अलग समय-सीमा में अपनी EMI के बारे में जान सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि बजाज फाइनैंस आपकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से क्या ऑफ़र दे रहा है।
* नियम व शर्तें लागू
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2026 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

