देश

Mumbai: येवई जलाशय में काम के चलते BMC का अलर्ट, 7 दिन तक पानी उबालकर पीने की सलाह; जानें प्रभावित इलाके और वार्ड

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के कई वार्डों, ठाणे और भिवंडी के प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के लिए अगले 7 दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी है.

Mumbai: येवई जलाशय में काम के चलते BMC का अलर्ट, 7 दिन तक पानी उबालकर पीने की सलाह; जानें प्रभावित इलाके और वार्ड

BMC Advises Boiling Water for 7 Days: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई शहर और पूर्वी उपनगरों के कई वार्डों के निवासियों से अगले 7 दिनों तक पिने का पानी अनिवार्य रूप से उबालकर और छानकर इस्तेमाल करने की अपील की है. बीएमसी के अनुसार, पिसे-पांजरापुर संकुल स्थित येवई मास्टर बैलेंसिंग जलाशय के कप्पा नंबर 2 को बुधवार, 28 ऑक्टोबर 2026 से पुनः कार्यान्वित (Commissioned) किया जा रहा है.

इस प्रक्रिया के कारण आपूर्ति किए जाने वाले पानी की गुणवत्ता और गंदलेपन (Turbidity) पर अस्थायी प्रभाव पड़ने की संभावना है.

प्रभावित क्षेत्र और संबंधित वार्ड

नागरिक निकाय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, निम्नलिखित प्रशासनिक विभागों (Wards) के निवासियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं:

BMC पोस्ट

  • दक्षिण एवं मध्य मुंबई (शहर):

    • ए विभाग: नेव्हल डॉकयार्ड और बीपीटी (BPT) परिसर.

    • बी, ई, एफ-दक्षिण और एफ-उत्तर विभाग: संपूर्ण परिसर.

  • पूर्वी उपनगर (Eastern Suburbs):

    • टी विभाग: मुलुंड (पूर्व) एवं मुलुंड (पश्चिम).

    • एस विभाग: भांडुप, नाहूर, कांजूरमार्ग एवं विक्रोळी (पूर्व).

    • एम-पूर्व एवं एम-पश्चिम विभाग: संपूर्ण परिसर.

    • एन विभाग: विक्रोळी, घाटकोपर (पूर्व) और घाटकोपर क्षेत्र.

    • एल विभाग: कुर्ला (पूर्व).

ठाणे और भिवंडी के कुछ हिस्सों में भी सावधानी के निर्देश

बीएमसी द्वारा जलापूर्ति प्राप्त करने वाले ठाणे और भिवंडी के कुछ क्षेत्रों को भी इस 7 दिवसीय एडवाइजरी के तहत पानी उबालकर और छानकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जलाशय के मरम्मत व रख-रखाव के बाद जब पानी की नई प्रणाली शुरू होती है, तो शुरुआती दिनों में जल की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है.

बीएमसी की निवासियों से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य जोखिमों और जल जनित बीमारियों (Waterborne Diseases) से बचने के लिए बीएमसी जल विभाग ने नागरिकों से इस सलाह का कड़ाई से पालन करने को कहा है.

महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक एहतियाती कदम है, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे. स्थिति सामान्य होते ही जल आपूर्ति की स्थिति को लेकर अगला अपडेट जारी किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2026 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).