टीवी

अजान सुनते हुए करणवीर बोहरा की बेटियों ने किया ऐसा काम, वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का दोनों बेटियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो इस पर फ़िदा हो जा रहा है.

अजान सुनते हुए करणवीर बोहरा की बेटियों ने किया ऐसा काम, वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल
करणवीर बोहरा की बेटियां (Image Credit: Instagram)

मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमजान (Ramadan) की शुरुआत हो चुकी है. दुनियाभर में तमाम मुस्लिम भाई बहन रोजा रख रहें हैं और सबकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. ऐसे में अब टीवी एक्टर करणवीर बोहरा का दोनों बेटियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो इस पर फ़िदा हो जा रहा है. दरअसल करणवीर के इस वीडियो में पहले अजान की आवाज सुनाई देती है. जिसके बाद वो अपनी बेटियों बुलाते हैं और उनसे पूछते है कि किस चीज की आवाज है? जिस पर उनकी बेटियां बताती है कि आजान हो रही है. जिसके बाद करणवीर उन सभी से प्रार्थना करने को कहते हैं. जिस पर दोनों बेटियां हाथ जोड़कर खड़ी हो जाती हैं. जिसके बाद वो सभी रमदान मुबारक कहती है. करणवीर की बेटियों का वीडियो बेहद ही क्यूट है और काफी पसंद भी किया जा रहा है.

इस वीडियो को करणवीर बोहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने लिखा कि हम हर रोज अपनी बिल्डिंग से अजान सुनते हैं. जब मेरी बेटियों ने पहली बार इस आवाज को सुना तो उन्होंने पूछा ये कैसी आवाज है? जिस पर हमने बताया कि ये अजान है और 5 बार होती है.

करणवीर बोहरा की बेटियों बेला और विएना का ये क्यूट वीडियो देखकर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और करणवीर के परवरिश की तारीफ का रहें हैं. आपको बता दे कि करणवीर आए दिन अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).