लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी से परेशान टीवी शो 'आदत से मजबूर' के एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने की आत्महत्या
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देशभर में लॉकडाउन का सरकार ने आदेश दिया हुआ है. जिसका खामियाजा फिल्म इंडस्ट्री को भी भुगतना पड़ रहा है. लॉकडाउन के चलते फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद कर दी गई है. इसी बीच खबर आ रही हैं सब टीवी के शो 'आदत से मजबूर' के एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.