देश

केरल: बैंक में लगे कांच के दरवाजे से टकराने पर महिला की मौत, एर्नाकुलम से हादसे का हैरान करने वाला CCTV वीडियो आया सामने

अक्सर कई बार कुछ ऐसी दुखद घटनाएं हो जाती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया है. बता दें कि राज्य के एर्नाकुलम जिले में बैंक के कांच के दरवाजे से टकराने से एक महिला की मौत हो गई है. यह पूरा हादसा सोमवार का है. दरअसल महिला के गलती से उसमें चले जाने के कारण बैंक के कांच का दरवाजा टूट गया.

केरल: बैंक में लगे कांच के दरवाजे से टकराने पर महिला की मौत, एर्नाकुलम से हादसे का हैरान करने वाला CCTV वीडियो आया सामने
बैंक में दुखद घटना (Photo Credits:Youtube/NewsMinute/Screengrab)

कोच्ची, 16 जून. अक्सर कई बार कुछ ऐसी दुखद घटनाएं हो जाती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसा ही एक मामला केरल (Kerala) से सामने आया है. बता दें कि राज्य के एर्नाकुलम जिले (Ernakulam District) में बैंक (Bank) के कांच के दरवाजे से टकराने से एक महिला की मौत हो गई है. यह पूरा हादसा सोमवार का है. दरअसल महिला के गलती से उसमें चले जाने के कारण बैंक के कांच का दरवाजा टूट गया.

जानकारी के अनुसार कांच के टुकड़े ने महिला के पेट में छेद कर दिया और उसकी जान चली गई. यह दुखद वाकया पेरुम्बावूर में बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में हुआ है. इस हादसे में मरने वाले 46 वर्षीय महिला बीना नोबि (Beena Noby), पेरुम्बवूर के कोवापडी की रहने वाली थी. मृतक बीना अपने पति नबी के साथ एक बिजली की दुकान चलाती है, आज दोपहर वह अपने दुपहिया गाड़ी से बैंक आई थी. यह भी-उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बस स्टैंड पर मां के पास सो रही 8 महीने की बच्ची का अपहरण, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

इस दुखद हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने-

बैंक के भीतर हुई यह दुखद घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में देखने से पता चलता है कि मृतक चाभी लेने के लिए अपनी गाड़ी के पास गई. साथ ही जब वह वापस लौटी तो उसने ठीक से नहीं देखा की बैंक का दरवाजा कांच का है और वह कांच के दरवाजे में चली गई. महिला के टकराने से कांच का दरवाजा टूट गया और कांच आस-पास बिखर गए. साथ ही महिला तुरंत वहां गिर गई. यह घटना जैसे ही घटी वहां मौजूद बैंक के कर्मचारी आए और महिला को अस्पताल पहुंचा. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीना की मौत हो गई है. इसके बाद उन्होंने पुरे मामले की जानकारी पुलिस को दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).