उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बस स्टैंड पर मां के पास सो रही 8 महीने की बच्ची का अपहरण, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो
मुरादाबाद के रोडवेज बस स्टैंड में अपनी मां के बगल में सो रही आठ महीने की बच्ची को अगवा करते हुए एक महिला और पुरुष सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं. ये घटना सोमवार को हुई और इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद रोडवेज बस स्टैंड में अपनी मां के बगल में सो रहा आठ महीने का बच्चा अगवा करते हुए एक महिला और पुरुष सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं. ये घटना सोमवार को हुई और इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज किया गया है. मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि,' सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ख़बरों के अनुसार दोनों आरोपियों ने पहले रानी से दोस्ती की उसका भरोसा जीतने के बाद उन्होंने सोती हुई बच्ची को बस स्टैंड से चुरा लिया. महिला ने अपनी बच्ची और दोनोंआरोपियों को खोजने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मिले, जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.
पीड़ित महिला रानी ने पुलिस को बताया कि,'दोनों महिला और पुरूष उसके पास आए और जबरदस्ती बात करने लगे. उसके बाद दोनों ने उसका विश्वास जीतने के लिए बच्ची को कम्बल और दवाइयां दी. पीड़िता ने बताया कि, वो मेरे साथ बातचीत करने के बाद मुझे बस स्टैंड ले आए.
देखें वीडियो:
#WATCH Moradabad: A woman & a man steal an 8-month-old baby who was sleeping next to her mother at a Roadways Bus stand in Galshaheed area on October 7. pic.twitter.com/gsVVsvCWgx
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2019
मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल
Superintendent of Police, Moradabad city, Ankit Mittal: A case has been registered, we went through the CCTV footage, their identities have been established. Search is on for the accused." (08.10) https://t.co/Uq6b1W1QCA pic.twitter.com/rc4j8bSXet
— ANI UP (@ANINewsUP) October 8, 2019
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: 7 साल की मासूम बच्ची की अपहरण कर हत्या, मस्जिद की छत पर मिला शव
रात में आरोपी शख्स ने बस स्टैंड पर बेंच लगाई और महिला बेंच पर लेट गई और मैं भी पास में लेट गई. करीब 12 बजे उन्होंने मेरे बच्चे का अपहरण कर लिया. जागने के बाद जब मुझे दोनों आरोपी और मेरा बच्चा नहीं मिला तो मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

