Sushant Singh Rajput Funeral: सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई देने परिवार के साथ श्रद्धा कपूर और कृति सेनन पहुंची
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विलेपार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट में किया जा रहा है. जिसके लिए पूरी तैयारीयां कर ली गई है. तो वहीं सुशांत सिंह का परिवार भी वहां पहुंच चुका है.
Sushant Singh Rajput Demise: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का अंतिम संस्कार विलेपार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट (Vile Parle Crematorium) में किया जा रहा है. जिसके लिए पूरी तैयारीयां कर ली गई है . तो वहीं सुशांत सिंह का परिवार भी वहां पहुंच चुका है. एक्ट्रेस कृति सेनन और श्रद्धा कपूर भी सुशांत सिंह को देखने के लिए कूपर अस्पताल पहुंचे थे. कुछ ही देर सुशांत का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. आपको बता दे कि कुछ समय पहले ही सुशांत का परिवार पटना से मुंबई पहुंच चुका है. कुछ समय पहले ही सुशांत के पिता और करीबी लोगों के साथ मुंबई एअरपोर्ट पहुंचे. जिसके बाद वो सभी सीधे सुशांत के बांद्रा (Bandra) घर पहुंचे. जहां पूरा परिवार पहुंचा हुआ है.
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के साथ उनके चचेरे भाई मौजूद है. जबकि उनकी बहन और जीजा पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं. ऐसे में विलेपार्ले के शमशान घाट पर उनके परिवार और दोस्त लोग पहुंच गए हैं.
श्रद्धा कपूर भी अंतिम विदाई देने पहुंची.



सुशांत सिंह राजपूत के बहन ने बताया डिप्रेशन में थे एक्टर
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के पीछे की कारणों का पता लगाया जा रहा है. सुशांत की बहन ने बताया कि पिछले 6 महीने से वो डिप्रेशन में थे. लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने दावा लेनी बंद कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुशांत के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान समेत तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया अपना दुख जाहिर किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

