बॉलीवुड

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा नहीं झेल पाई उनकी भाभी सुधा देवी, हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए अभी 2 दिन ही हुए थे कि उनके परिवार को एक और झटका लगा है. सुशांत की मौत से जहां उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है वहीं अब खबर आई है कि उनकी भाभी का भी निधन हो गया है.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा नहीं झेल पाई उनकी भाभी सुधा देवी, हुआ निधन
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

Sudha Devi, Sushant Singh Rajput Sister-in-Law Passes Away: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए अभी 2 दिन ही हुए थे कि उनके परिवार को एक और झटका लगा है. सुशांत की मौत से जहां उनका पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है वहीं अब खबर आई है कि उनकी भाभी का भी निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कजिन भाई की पत्नी सुधा देवी (Sudha Devi) का निधन हो गया है. सुशांत की मौत से वो गहरे सदमे में थी और इस बात को स्वीकार नहीं पर पाई थी कि सुशांत अब उन्हें छोड़कर चल बसे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुधा देवी का निधन उनके बिहार स्थित उनके घर पूर्णिया (Purnia, Bihar) में हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई में जब सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब उनकी भाभी ने भी अपने घर पर ही अपना दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि सुशांत के मौत की खबर लगने के बाद से ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था.

इस खबर से उनके पूरे परिवार को एक और धक्का लगा है. एक तरफ जहां सुशांत की मौत की दर्दनाक खबर से वो उभर भी नहीं पाए थे वहीं अब उनके ही परिवार के एक और सदस्य ने उन्हें अलविदा कह दिया है.

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रिया चक्रवर्ती और उनके दोस्त महेश शेट्टी से भी करेगी पूछताछ

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली थी. इस खबर के सामने आने के बाद पूरे फिल्म जगत में शोक के बादल छा गए. इसके बाद 15 जून, सोमवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, रणवीर शोरे, क्रिस्टल डिसूजा समेत अन्य कई कलकार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे.

बताते चलें कि सुशांत की मौत को लेकर अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की टीम हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए जांच में जुटी हुई है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने भी आश्वासन देते हुए कहा की सुशांत की बॉलीवुड में दुश्मनी के पहलू पर भी गहराई से जांच की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 01:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).