क्रिकेट

IND vs NZ Tour 2026: 45 दिन तक क्रिकेट का महाकुंभ! भारत खेलेगा 12 मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे.

IND vs NZ Tour 2026: 45 दिन तक क्रिकेट का महाकुंभ! भारत खेलेगा 12 मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दौरे पर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में कुल 12 मुकाबले खेलेगी. दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ होगी. इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी, जबकि दौरे का समापन दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगा. भारतीय फैंस के लिए यह दौरा बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर समेत कई स्टार खिलाड़ी अलग-अलग फॉर्मेट में एक्शन में नजर आएंगे.

टी20 सीरीज से होगा दौरे का आगाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी. शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे, जबकि बाकी मैच वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में होंगे. सभी टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर 12 बजे होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 शेड्यूल

मैच तारीख दिन मुकाबला वेन्यू
पहला T20I 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार भारत vs न्यूजीलैंड हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I 24 अक्टूबर 2026 शनिवार भारत vs न्यूजीलैंड हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार भारत vs न्यूजीलैंड एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन
चौथा T20I 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार भारत vs न्यूजीलैंड ईडन पार्क, ऑकलैंड
पांचवां T20I 1 नवंबर 2026 रविवार भारत vs न्यूजीलैंड सेडन पार्क, हैमिल्टन

वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी

टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे. टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे. सभी वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होंगे और टॉस सुबह 7 बजे होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे शेड्यूल

मैच तारीख दिन मुकाबला वेन्यू
पहला वनडे 4 नवंबर 2026 बुधवार भारत vs न्यूजीलैंड ईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 शनिवार भारत vs न्यूजीलैंड एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन
तीसरा वनडे 10 नवंबर 2026 मंगलवार भारत vs न्यूजीलैंड सेडन पार्क, हैमिल्टन
चौथा वनडे 13 नवंबर 2026 शुक्रवार भारत vs न्यूजीलैंड बे ओवल, माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे 15 नवंबर 2026 रविवार भारत vs न्यूजीलैंड बे ओवल, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज से होगा दौरे का समापन

दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. पहला टेस्ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में और दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस सुबह 3 बजे होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट शेड्यूल 

मैच तारीख मुकाबला वेन्यू शहर समय (IST)
पहला टेस्ट 19–23 नवंबर 2026 भारत vs न्यूजीलैंड बेसिन रिजर्व वेलिंगटन सुबह 3:30 बजे
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर–1 दिसंबर 2026 भारत vs न्यूजीलैंड हेगले ओवल क्राइस्टचर्च सुबह 3:30 बजे

कहां देखें लाइव मुकाबले?

भारत और न्यूजीलैंड दौरे के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. मुकाबलों का मुफ्त प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. इसके लिए Sony Sports चैनल या SonyLIV का सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2026 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).