बॉलीवुड

RIP Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, फांसी के फंदे से हुई मौत, कोरोना वायरस का भी किया गया टेस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से हुई थी. जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता ने उन्हें घर घर में फेमस बना दिया. जिसके बाद उन्होंने फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की.

RIP Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, फांसी के फंदे से हुई मौत, कोरोना वायरस का भी किया गया टेस्ट
सुशांत सिंह राजपूत (File Photo)

RIP Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कल मुंबई (Mumbai) में अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले कई महीने से डिप्रेशन का शिकार थे. जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. जिसके बाद उनके बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ चुकी है. रिपोर्ट में बताया गया कि सुशांत की मौत फांसी के फंदे के कारण हुई है. सुशांत का पोस्टमार्टम जुहू के कूपर अस्पताल में किया गया. जबकि सुशांत की कोरोना जांच भी कराई गई थी. उनके कोरोना के टेस्ट ( COVID-19 Report) का नतीजा नेगेटिव आया है.

सुशांत का अंतिम संस्कार आज मुंबई स्थित जुहू पवनहंस श्मशान भूमि में किया जा सकता है. लेकिन कोरोना वायरस के चलते उनके अंतिम यात्रा में ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते. सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक किसी के भी अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. जिसके लिए सुशांत का परिवार और करीबी रिश्तेदार मुंबई पहुंच चुका है. यह भी पढ़े: RIP Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के पुलिस अधिकारी बहनोई को अपराध में गड़बड़ी का शक, की न्यायिक जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से हुई थी. जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता ने उन्हें घर घर में फेमस बना दिया. जिसके बाद उन्होंने फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की. जिसके बाद सुशांत ने कई बेहतरीन फ़िल्में दी. सुशांत की आखिरी बार छिछोरे और ड्राइव में नजर आए थे. जबकि उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा रिलीज होनी अभी बाकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).