दिल्ली में मौत के आंकड़ों पर सियासी बवाल, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कही ये बात
दिल्ली की केजरीवाल सरकार बीजेपी ने हमला करना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार कोरोना से मौत के आंकड़े को छिपा रही है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के आंकड़ों बताएं. वहीं विवादों में फंसती आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका जिम्मेदार सरकारी अस्पतालों को बताया है. दिल्ली सरकार का कहना है कि उन्होंने नोटिस किया कि सरकारी और निजी अस्पताल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी और रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं. दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत के आंकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति है क्योंकि सरकार ने मृतकों की संख्या जहां 68 बताई है, वहीं चार अस्पतालों से मिले आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 92 है.