India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Key Players To Watch Out: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच है, जहां जीतने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah T20I Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था. अब दोनों टीमें अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने का शानदार मौका है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. दोनों टीमों के बीच अक्सर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज. मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और बड़े मुकाबलों में मैच का रुख बदल सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह: भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज. अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवर गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को भी परेशान कर सकते हैं.

फिन एलन: न्यूजीलैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज. पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और शानदार फील्डर. मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

इसके अलावा हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे और लॉकी फर्ग्यूसन भी मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ Final Playing Prediction)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.