दिल्ली में मौत के आंकड़ों पर सियासी बवाल, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कही ये बात
दिल्ली की केजरीवाल सरकार बीजेपी ने हमला करना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार कोरोना से मौत के आंकड़े को छिपा रही है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतकों के आंकड़ों बताएं. वहीं विवादों में फंसती आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसका जिम्मेदार सरकारी अस्पतालों को बताया है. दिल्ली सरकार का कहना है कि उन्होंने नोटिस किया कि सरकारी और निजी अस्पताल कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी और रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं. दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस से मौत के आंकड़ों को लेकर भ्रम की स्थिति है क्योंकि सरकार ने मृतकों की संख्या जहां 68 बताई है, वहीं चार अस्पतालों से मिले आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 92 है.

वहीं बढ़ते विवादों के बाद आप सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि कुछ भी छिपाने की कोई वजह नहीं है और राष्ट्रीय राजधानी में एक भी मामला ऐसा नहीं होगा जिसे आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाए. वहीं सरकार ने नया आदेश जारी कर कहा है कि मौत की वजह की पूरी डिटेल्स सरकार को भेजी जाए. इसके साथ ही मौत के आंकड़ों पर SOP का पालन करें और रिपोर्ट को तत्काल भेजे. वहीं अस्पताल रोजाना शाम 5 बजे तक रिपोर्ट देने को कहा गया है.
ANI का ट्वीट:-
.@ArvindKejriwal सामने आओ#COVID19 मौतों का सही आंकड़ा बताओ#KejriwalStopLyingOnCovidDeaths
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) May 11, 2020
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने वहीं अपनी सरकार के बचाव में कहा है कि ऐसे आरोपों को खारिज कर बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, जहां की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है. संजय सिंह आरोप लगाते हैं कि संकट की इस घड़ी में भाजपा राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. (आईएनएस इनपुट)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).