बॉलीवुड

Mother’s Day 2020: बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने अपनी अपनी मां के साथ फोटो की शेयर

बिग बॉस 12 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच की केमिस्ट्री जमकर देखने को मिली. दोनों कई मौकों पर एक दूसरे का साथ देते दिखाई दिए तो कई बार एक दूसरे के साथ लड़ते भी दिखाई दिए थे.

Mother’s Day 2020: बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने अपनी अपनी मां के साथ फोटो की शेयर
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

मदर्स डे (Mother’s Day 2020) के मौके को हर कोई अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है. फिर चाहे वो आम हो या खास आज के दिन वो खुलकर अपनी मां के लिए अपने प्यार को जाहिर कर रहा है. बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित जोड़ी रही सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी मदर्स डे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं. सिद्धार्थ और शहनाज दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मांओ के साथ फोटो शेयर की है. इसके साथ ही दोनों ने स्पेशल पोस्ट भी लिखा.

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मां के साथ कॉफ़ी पीते हुए फोटो शेयर की है. जिसके साथ सिद्धार्थ ने अपनी मां को मदर्स डे की बधाई भी दे डाली.

तो वहीं शहनाज गिल ने भी अपनी मां के साथ ख़ास फोटो शेयर की है. इस फोटो एक साथ शहनाज ने भी अपनी मां को मदर्स डे की बधाई दी.

 

View this post on Instagram

 

Happy Mother’s Day mom! #ILoveYouMummy

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on

बिग बॉस 12 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच की केमिस्ट्री जमकर देखने को मिली. दोनों कई मौकों पर एक दूसरे का साथ देते दिखाई दिए तो कई बार एक दूसरे के साथ लड़ते भी दिखाई दिए थे. तो वहीं शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री कई मौकों पर देखने को मिलती रही है. दोनों एक साथ का साथ एक एल्बम में भी नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).