Mother’s Day 2020: अनन्या पांडे ने बचपन का क्यूट वीडियो किया शेयर, मां के लिए एक्ट्रेस का ये प्यार जीत लेगा आपका दिल
इस वीडियो में नन्ही अनन्या से जब उनके पापा चंकी पांडे पूछते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा तुम किस्से प्यार करती हो? तो अनन्या कहती है कि ममा
मदर्स डे (Mother’s Day 2020) के मौके हर कोई अपनी मां को याद कर उन्हें इस खास मौके पर स्पेशल महसूस करवा रहा है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी नहीं रही. अनन्या भी इस खास दिन को यादगार बनाने की कोशिश करती दिखाई दी. अनन्या ने अपनी मां भावना को स्पेशल फील करवाने के लिए अपने बचपन का वीडियो शेयर किया है. दरअसल अनन्या अपनी मां के बेहद करीब है और सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. लेकिन मदर्स डे पर एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर आपका दिल भी खिल उठेगा.
इस वीडियो में नन्ही अनन्या से जब उनके पापा चंकी पांडे पूछते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा तुम किस्से प्यार करती हो? तो अनन्या कहती है कि ममा. जब चंकी पूछते है कि अच्छा दूसरे नंबर पर कौन है तो वो कहती है कि तुम. इस वीडियो में अनन्या की क्यूटनेस किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है. इस वीडियो को शेयर करते एक्ट्रेस ने लिखा कि आज भी मेरा जवाब वही है.
इसके साथ ही अनन्या ने एक और वीडियो वीडियो अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बता करे तो अनन्या पांडे आने वाले समय में ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में नजर आने जा रही हैं. जिसे मकबूल खान डायरेक्ट कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

