डीएम कार्यालय की वेबसाइट हैक कर फर्जी ई-पास बनाने के लिए मामला दर्ज : 25 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
देश में कोरोना महामारी का कोहराम कब थमेगा यह कहना मुश्किल है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है. जिसके चलते कुछ छूट जरूर दी गई है लेकिन कई तरह की पाबंदिया लगी हुई हैं. इन सारी चीजों के मद्देनजर देश में आज ईद मनाई जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज हस्तियों ने ईद की बधाई दी है.