बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने फैन के जन्मदिन पर दिया ऐसा सरप्राइज, लोग भी हुए खुश

कार्तिक आर्यन इस कठिन समय में भी एक उजली किरण बनकर सामने आए है. अपने कोरोना स्टॉप करो ना मोनोलॉग से लेकर अपने हिट इंटरनेट-ब्रेकिंग शो कोकी पूछेगा तक, अभिनेता ने हमें हमेशा मुस्कुराते हुए, सभी का मनोरंजन किया और हंसी-ठहाके लगाए. आज अभिनेता अपने एक प्रशंसक के जन्मदिन को अतिरिक्त-विशेष बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

कार्तिक आर्यन ने फैन के जन्मदिन पर दिया ऐसा सरप्राइज, लोग भी हुए खुश
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस कठिन समय में भी एक उजली किरण बनकर सामने आए है. अपने कोरोना स्टॉप करो ना मोनोलॉग से लेकर अपने हिट इंटरनेट-ब्रेकिंग शो कोकी पूछेगा तक, अभिनेता ने हमें हमेशा मुस्कुराते हुए, सभी का मनोरंजन किया और हंसी-ठहाके लगाए. आज अभिनेता अपने एक प्रशंसक के जन्मदिन को अतिरिक्त-विशेष बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

कार्तिक आर्यन को अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करना पसंद है. सोशल डिस्टनसिंग और लॉकडाउन के कारण, कार्तिक ने यह सुनिश्चित किया है कि वह अपने प्रशंसकों से जुड़ने का अवसर कभी न छोड़े. आज उनके शुभचिंतकों में से एक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अभिनेता को अपनी इच्छा पूरी करने के लिए विशेष अनुरोध किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर हंक खुद उन्हे विश करे तो उनका जन्मदिन विशेष हो जाएगा और उन्हें वास्तव में उम्मीद थी कि अभिनेता इस विशेष अनुरोध पर ध्यान देंगे. कार्तिक बहुत ही विनम्र सुपरस्टार है, कार्तिक ने जल्द ही उसे जवाब दिया, हैप्पी बर्थडे रुचिका. यह सबसे बढ़िया बर्थडे हो सुरक्षित रहें. हमें यकीन है कि भाग्यशाली लड़की के जन्मदिन को कार्तिक ने विशेष बना दिया है और वह इसे हमेशा याद रखेगी. यह भी पढ़े: Yulin Dog Meat Festival के खिलाफ कार्तिक आर्यन ने शुरू की मुहीम, अपने पेट डॉग संग फोटो शेयर कर लिखा #StopYulin

पिछले कुछ समय पहले भी, कार्तिक आर्यन ने अपने कई शुभचिंतकों को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और महामारी के बीच उन्होंने एक फैन को उनकी शादी की सालगिरह पर भी विश किया और प्रेम गुरु की भूमिका निभाई. इस युवा हार्टथ्रोब के बारे में जो कहा जाए वह काम है , वह एक सतर्क नागरिक है और निश्चित रूप से हमारे देश को ऐसे युवा आइकन की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).