टीवी

Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लापता लेडीज़' का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

70वें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स 2025 में किरन राव की 'लापता लेडीज़' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित कई पुरस्कार जीते. कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि आलिया भट्ट (जिगरा) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं.

Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में लापता लेडीज़' का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
(Photo : X)

70th Filmfare Awards 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के EKA Arena में हुआ. बॉलीवुड की इस सबसे बड़ी रात को किंग खान यानी शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया, जिससे शाम और भी यादगार बन गई. इस अवॉर्ड फंक्शन में साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया.

इस साल के अवॉर्ड्स में 'लापता लेडीज़' और 'किल' जैसी फिल्मों का जलवा देखने को मिला, जिन्होंने कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं, हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान और महान निर्देशक श्याम बेनेगल को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स विजेताओं की पूरी लिस्ट

कैटेगरी विजेता फिल्म/गाना
बेस्ट फिल्म - लापता लेडीज़
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) - आई वांट टू टॉक
बेस्ट डायरेक्टर किरन राव लापता लेडीज़
बेस्ट एक्टर (मुख्य भूमिका) अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन आई वांट टू टॉक / चंदू चैंपियन
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) राजकुमार राव श्रीकांत
बेस्ट एक्ट्रेस (मुख्य भूमिका) आलिया भट्ट जिगरा
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) प्रतिभा रांटा लापता लेडीज़
बेस्ट एक्टर (सहायक भूमिका) रवि किशन लापता लेडीज़
बेस्ट एक्ट्रेस (सहायक भूमिका) छाया कदम लापता लेडीज़
बेस्ट म्यूजिक एल्बम राम संपत लापता लेडीज़
बेस्ट लिरिक्स प्रशांत पांडे सजनी (लापता लेडीज़)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष) अरिजीत सिंह सजनी (लापता लेडीज़)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला) मधुबंती बागची आज की रात (स्त्री 2)
बेस्ट स्टोरी आदित्य धर, मोनल ठाकर आर्टिकल 370
बेस्ट डायलॉग स्नेहा देसाई लापता लेडीज़
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले रितेश शाह और तुषार शीतल आई वांट टू टॉक
बेस्ट डेब्यू (पुरुष) लक्ष्य किल
बेस्ट डेब्यू (महिला) नितांशी गोयल लापता लेडीज़
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कुणाल खेमू और आदित्य सुहास जंभाले मडगांव एक्सप्रेस / आर्टिकल 370
बेस्ट एक्शन सेयॉन्ग ओह और परवेज शेख किल
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर राम संपत लापता लेडीज़
बेस्ट एडिटिंग शिवकुमार वी. पणिक्कर किल
बेस्ट कॉस्ट्यूम दर्शन जालान लापता लेडीज़
बेस्ट कोरियोग्राफी बोस्को-सीजर तौबा तौबा
बेस्ट VFX री-डिफाइन मुंज्या
आर.डी. बर्मन अवॉर्ड अचिंत ठक्कर जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माही
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ज़ीनत अमान, श्याम बेनेगल -
सिने आइकन अवॉर्ड नूतन, मीना कुमारी और दिलीप कुमार -

Filmfare Awards 2025
(Photo Credit: Filmfare.com)
Filmfare Awards 2025
(Photo Credit: Filmfare.com)

बेस्ट फिल्म

सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता (पुरुष) का फिल्मफेयर पुरस्कार अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म आई वांट टू टॉक के लिए दिया गया.

सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता (पुरुष) का फिल्मफेयर पुरस्कार कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन के लिए दिया गया.

राजकुमार राव ने श्रीकांत के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता.

प्रतिभा रांता ने लापता लेडीज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2025 07:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).