बॉलीवुड

IIFA Awards 2025 Winners: किरण राव की 'लापता लेडीज' ने जीते 10 अवॉर्ड्स, कार्तिक आर्यन, नितांशी गोयल, जानकी बोडीवाला और राघव जुयाल को अभिनय का सम्मान!

नेक्सा आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स) 2025 का आयोजन 9 मार्च को भव्य रूप से संपन्न हुआ. करण जौहर और कार्तिक आर्यन द्वारा होस्ट किए गए इस इवेंट में सितारों की चमक देखने को मिली.

IIFA Awards 2025 Winners: किरण राव की 'लापता लेडीज' ने जीते 10 अवॉर्ड्स, कार्तिक आर्यन, नितांशी गोयल, जानकी बोडीवाला और राघव जुयाल को अभिनय का सम्मान!

IIFA Awards 2025 Winners: नेक्सा आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स) 2025 का आयोजन 9 मार्च को भव्य रूप से संपन्न हुआ. करण जौहर और कार्तिक आर्यन द्वारा होस्ट किए गए इस इवेंट में सितारों की चमक देखने को मिली. इस मौके पर शाहरुख खान, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित नेने, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसे बड़े सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. IIFA Digital Awards 2025: इम्तियाज अली की ‘अमर सिंह चमकीला’ और जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत 3’ ने मारी बाजी, मिला बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड; यहां देखें पूरी विनर्स लिस्ट

'लापता लेडीज' की शानदार जीत

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल के आईफा अवॉर्ड्स में सबसे बड़ी विजेता रही. फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी समेत कुल 10 अवॉर्ड्स अपने नाम किए. नितांशी गोयल ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता, जबकि रवि किशन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और प्रतिभा रांता को बेस्ट डेब्यू (फीमेल) का अवॉर्ड मिला. तकनीकी श्रेणियों में भी फिल्म का जलवा देखने को मिला, जहां इसे बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (राम संपत), बेस्ट लिरिक्स ('सजनी' - प्रशांत पांडे) और बेस्ट स्क्रीनप्ले (स्नेहा देसाई) जैसे अवॉर्ड्स से नवाजा गया.

अन्य प्रमुख विजेता

कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया, जबकि राघव जुयाल को 'किल' में उनके शानदार नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ नेगेटिव रोल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जानकी बोडीवाला ने 'शैतान' में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता. वहीं, 'किल' के लिए लक्ष्य लालवानी को बेस्ट डेब्यू (मेल) अवॉर्ड दिया गया. 'किल' ने इस साल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट साउंड मिक्सिंग और बेस्ट साउंड डिजाइन शामिल रहे. दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन को 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, कुणाल खेमू को 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू का अवॉर्ड मिला.

आईफा 2025 के विजेताओं की पूरी सूची

 

बेस्ट फिल्म

लापता लेडीज

'Laapataa Ladies' की टीम बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड लेते हुए:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

बेस्ट एक्टर (मेल): कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)

बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल): नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

बेस्ट डायरेक्टर: किरण राव (लापता लेडीज)

बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ नेगेटिव रोल: राघव जुयाल (किल)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जानकी बोडीवाला (शैतान)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: रवि किशन (लापता लेडीज)

आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा: राकेश रोशन

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी: लापता लेडीज (बिप्लब गोस्वामी)

बेस्ट एडाप्टेड स्टोरी: मेरी क्रिसमस (श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लढा सूरती, अनुकृति पांडे)

बेस्ट डायरेक्टोरियल डेब्यू: कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): प्रतिभा राना (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू (मेल): लक्ष्य लालवानी (किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): जुबिन नौटियाल ('दुआ' - आर्टिकल 370)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): श्रेया घोषाल ('अमी जे तोमार 3.0' - भूल भुलैया 3)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: लापता लेडीज (राम संपत)

बेस्ट लिरिक्स: 'सजनी' - लापता लेडीज (प्रशांत पांडे)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल): भूल भुलैया 3 (रेड चिलीज़ वीएफएक्स)

बेस्ट एडिटिंग: लापता लेडीज (जबीब मर्चेंट)

बेस्ट कोरियोग्राफी: 'तौबा तौबा' - बैड न्यूज़ (बॉस्को-सीज़र)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: किल (रफी महमूद आईएफसी)

बेस्ट डायलॉग्स: आर्टिकल 370 (अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जांभले और मोनाल ठाक्कर)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: लापता लेडीज (स्नेहा देसाई)

बेस्ट साउंड मिक्सिंग: किल (सुभाष साहू, बॉलोय कुमार दोलोई, राहुल कर्पे)

बेस्ट साउंड डिजाइन: किल (सुभाष साहू)

आईफा अवॉर्ड्स 2025 का प्रसारण 16 मार्च 2025 को ज़ी टीवी पर होगा. ग्रीन कार्पेट इवेंट शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद मुख्य समारोह प्रसारित किया जाएगा. शो को ज़ी5 ग्लोबल पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).