TikTok Star Siya Kakkar Dies by Suicide: TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, मनोरंजन जगत को लगा एक और झटका
TikTok Star Siya Kakkar Dies by Suicide: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब मनोरंजन जगत को एक और झटका लगा है. बताया जा रहा है कि 16 साल की टिकटोक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है. इस खबर को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनकी मौत की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं और इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.
वीरल ने बताया कि सिया की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के हेड अर्जुन सरीन से उनकी बात हुई और उन्होंने बताया कि बीते रात को सिया काफी अच्छे मूड में थी और वो एक सॉन्ग कोलैबोरेशन को लेकर काफी उत्साहित थी. ऐसे में उन्हें भी नहीं पता कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सिया ने इतना बड़ा कदम उठा लिया.
सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज को देखा जाए तो कहीं से भी ये नहीं लगता कि वो दुखी हैं या मायूस हैं. वो हमेशा अपने प्यारभरे अंदाज में मुस्कुराते हुए लोगों को एंटरटेन करती थी. वीरल ने लोगों से आग्रह किया कि मानसिक तनाव होने पर अपने करीबी लोगों से बातचीत करें लेकिन इतना बड़ा कदम कभी न उठाएं.
गौरतलब है कि सिया कि मौत से लोग परेशान हैं. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली और अब सिया ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इन दिनों ही कलाकारों ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई और फैंस भी इस बात को लेकर काफी परेशान हैं कि उनके ये चहेते सितारे अब उनके बीच नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

