क्रिकेट

IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule: इस दिन से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वंदे सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की स्क्वाड

इस सीरीज का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में मैदान पर नजर आएंगे. भारतीय चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए पहले तीन और आखिरी दो वनडे के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है.

IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule: इस दिन से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वंदे सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Series 2026 Schedule: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वनडे क्रिकेट में मैदान पर नजर आएंगे. भारतीय चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए पहले तीन और आखिरी दो वनडे के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है. वहीं न्यूजीलैंड ने भी शुरुआती तीन और अंतिम दो मुकाबलों के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुने हैं.

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन, तीसरा 10 नवंबर को हैमिल्टन, जबकि चौथा और पांचवां मुकाबला 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में होगा. सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे.

मैच तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय (IST)
पहला वनडे 4 नवंबर 2026 बुधवार भारत vs न्यूजीलैंड ईडन पार्क, ऑकलैंड सुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 शनिवार भारत vs न्यूजीलैंड एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन सुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे 10 नवंबर 2026 मंगलवार भारत vs न्यूजीलैंड सेडन पार्क, हैमिल्टन सुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे 13 नवंबर 2026 शुक्रवार भारत vs न्यूजीलैंड बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे 15 नवंबर 2026 रविवार भारत vs न्यूजीलैंड बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 52 मुकाबलों में जीत मिली है. सात मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है.

न्यूजीलैंड में दोनों टीमों के बीच 45 वनडे खेले गए हैं. यहां भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 26 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. एक मैच टाई रहा और चार मुकाबले बेनतीजा रहे.

रिकॉर्ड कुल मैच भारत न्यूजीलैंड टाई बेनतीजा
कुल वनडे 123 63 52 1 7
न्यूजीलैंड में 45 14 26 1 4

भारत की वनडे टीम

पहले 3 वनडे के लिए: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

आखिरी 2 वनडे के लिए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

पहले 3 वनडे के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर.

आखिरी 2 वनडे के लिए: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यू जीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2026 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).