चित्रकूट के गांव में आग लगने से महिला जिंदा जली, 47 घर जलकर राख
राजापुर के पुलिस उपाधीक्षक इश्तेयाक अहमद ने सोमवार को बताया कि थानाक्षेत्र के सुरवल गांव के बेहना पुरवा मजरे में रविवार रात लगी भीषण आग में फंसकर मुस्तफा की बीमार पत्नी शाहजहां (60) जिंदा जल गई। पहले किसी को उसके आग में फंसे होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन आग बुझने के बाद जब ग्रामीणों ने अपने-अपने परिजनों की खोज की, तब पता चला।