छात्रों से फिल्मी कलाकारों के असली नाम पूछने पर विवादों में घिरा तेलंगाना का स्कूल
जिले की एक अधिकारी ने कहा कि मामले में तथ्य स्कूल का जवाब मिलने के बाद ही साफ हो पाएंगे।
हैदराबाद, 11 मई तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले का एक निजी स्कूल उस समय विवादों में घिर गया जब उसने छात्रों की सामान्य ज्ञान की अभ्यास पुस्तिका में फिल्मी कलाकारों की तस्वीर और उनके फिल्मी नाम दिखाकर उनके असली नाम लिखने को कहा। इन आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल से जवाब मांगा है।
जिले की एक अधिकारी ने कहा कि मामले में तथ्य स्कूल का जवाब मिलने के बाद ही साफ हो पाएंगे।
अधिकारी ने कहा, “हमनें इस बारे में उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने जवाब नहीं दिया है। वे आज अपना जवाब देंगे।”
उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार और नोबल पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हस्तियों के बारे में पढ़ाना ठीक है लेकिन फिल्मी कलाकारों के नाम पूछना जरूरी नहीं है।
उन्होने कहा कि विद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका जवाब आने पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कक्षा सात के छात्रों से अक्षय कुमार, दिलीप कुमार, रजनीकांत और कटरीना कैफ जैसे कुछ फिल्मी कलाकारों की तस्वीर और फिल्मी नाम दिखाकर सामान्य ज्ञान की अभ्यास पुस्तिका में उनके असली नाम लिखने को कहा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

