7 सितंबर की बड़ी खबरें
स्वागत है DW हिन्दी के लाइव ब्लॉग में.
स्वागत है DW हिन्दी के लाइव ब्लॉग में. यहां आपको दिनभर की तमाम जरूरी और बड़ी खबरें एक साथ मिलेंगी. हम इस पेज को लगातार अपडेट कर रहे हैं.ट्रंप के दबाव के बीच ग्रीनलैंड पहुंचीं ईयू अध्यक्ष, निवेश पैकेज और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
ट्रंप के दबाव के बीच ग्रीनलैंड पहुंचीं ईयू अध्यक्ष, निवेश पैकेज और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेय लाएन दो दिवसीय दौरे पर ग्रीनलैंड पहुंची हैं. रविवार, 6 सितंबर को राजधानी नुक्क पहुंचने पर उनका स्वागत ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने किया. इस दौरे के दौरान यूरोपीय संघ की ओर से ग्रीनलैंड में नए निवेश और क्षेत्र के साथ राजनीतिक सहयोग बढ़ाने से जुड़े प्रस्तावों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है. प्रस्तावित निवेश पैकेज में खनिज संसाधन, सैटेलाइट संचार और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है.
यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आर्कटिक क्षेत्र अमेरिका, रूस, चीन और यूरोप के लिए तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है. बर्फ पिघलने से नए समुद्री रास्ते खुल रहे हैं और इस क्षेत्र के खनिज संसाधनों तक पहुंच भी आसान हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड जरूरी है. उन्होंने दावा किया है कि ग्रीनलैंड के आसपास बड़ी संख्या में चीनी और रूसी जहाज मौजूद हैं. हालांकि उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है.
ट्रंप की ग्रीनलैंड वाली धमकी ने कैसे बदले अमेरिका-ईयू संबंध
उर्सुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यूरोपीय संघ “सुरक्षित और शांतिपूर्ण आर्कटिक क्षेत्र तथा ग्रीनलैंड की सुरक्षा में योगदान देने” के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें व्यापक स्वायत्तता वाले ग्रीनलैंड ने 1985 में यूरोपीय संघ से अलग होने का फैसला किया था. हालांकि, वहां के करीब 57,000 लोग डेनमार्क के नागरिक हैं, इसलिए वे ईयू के नागरिक भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2026 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

