इटली से समय पर लौटी तलवारबाज किटबैग से कर रही है टारगेट अभ्यास
तमिलनाडु की इस 26 वर्षीय तलवारबाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीतकर भारत का परचम लहराया है ।
चेन्नई, 11 मई भारत की शीर्ष तलवारबाज सी ए भवानी देवी ने मौजूदा लॉकडाउन के बीच अभ्यास का नया तरीका तलाश लिया है और किटबैग से टारगेट अभ्यास कर रही है ।
तमिलनाडु की इस 26 वर्षीय तलवारबाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीतकर भारत का परचम लहराया है ।
वह कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले इटली में अभ्यास कर रही थी लेकिन यात्रा पाबंदियां लागू होने से पहले स्वदेश लौट आई थी। अब लॉकडाउन के बावजूद उनका अभ्यास जारी है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं फिटनेस और तलवारबाजी का अभ्यास कर रही हूं ताकि खेल बहाल होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहूं । मैं छत पर फिटनेस का अभ्यास करती हूं । तलवारबाजी के लिये अपने किटबैग से ही टारगेट अभ्यास करती हूं ।’’
भवानी ने कहा ,‘‘ मैं इस ब्रेक को सकारात्मक तौर पर लेती हूं । अब मुझे तैयारी और आराम के लिये लंबा समय मिल गया है ।’’
उन्होंने कहा कि वह अपने इतालवी कोव निकोला जानोत्ती से लगातार संपर्क में है और आनलाइन सत्रों में भाग लेती है ।
उन्होंने कहा कि जब वह इटली में थी , तब वहां इतने मामले नहीं आये थे । उसके बाद वह अभ्यास शिविर के लिये बेल्जियम चली गई और वहां से भारत लौटी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

