नयी दिल्ली, 11 मई इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) में सचिव का पदभार संभाल लिया है। मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चतुर्वेदी झारखंड कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
एमएनआरई ने एक बयान में कहा, ‘‘इंदु शेखर चतुर्वेदी ने आज नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाल लिया।’’ उन्होंने आनंद कुमार का स्थान लिया। कुमार संस्कृति मंत्रालय में सचिव बनाये गये हैं।
पदभार संभालने के बाद चतुर्वेदी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मंत्रालय के कामकाज और मुद्दों का जायजा लिया।
एमएनआरई सचिव बनने से पहले चतुर्वेदी झारखंड सरकार में जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यावरण और वन मंत्रालय में अंतरिक्त मुख्य सचिव और अतिरक्त सचिव थे
वह झारखंड सरकार और केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY