विशाखापत्तनम गैस रिसाव : दक्षिण कोरिया वापस भेजी गयी 13,000 टन स्टिरीन
आर.आर. वेकंटपुरम स्थित एलजी पॉलीमर्स के संयंत्र के एक टैंक में स्टिरीन रखा गया था। कंपनी ने विशाखापत्तनम बंदरगाह पर भी दो टैंक में यह रसायन रखा था जो सिंगापुर से आयात किया गया था।
अमरावती, 11 मई एलजी पॉलीमर्स के संयंत्र से गैस रिसाव के कुछ दिन बाद वहां से करीब 13,000 टन तरल स्टिरीन रसायन को कंपनी के दक्षिण कोरिया में सियोल स्थित उसके मुख्यालय वापस भेजा जा रहा है। गैस के रिसाव से 12 लोगों की मौत हो गयी।
आर.आर. वेकंटपुरम स्थित एलजी पॉलीमर्स के संयंत्र के एक टैंक में स्टिरीन रखा गया था। कंपनी ने विशाखापत्तनम बंदरगाह पर भी दो टैंक में यह रसायन रखा था जो सिंगापुर से आयात किया गया था।
आंध्र प्रदेश सरकार ने केंद्रीय पोत परिवहन मंत्रालय से बात करके इस रसायन को वापस कंपनी के मुख्यालय सियोल भेजने के लिए एक विशेष टैंकर जहाज का प्रबंध किया है।
विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर वी. विनय चंद ने कहा, ‘‘ हम 8000 टन स्टिरीन का कंटेनर सोमवार को भेज रहे हैं। बाकी बचे 5000 टन को अगले कुछ दिनों में रवाना कर देंगे।’’
संयंत्र में बजे स्टिरीन को वापस ठोस अवस्था में बदल दिया गया है।
इस रसायन का इस्तेमाल पॉलीएस्टर बनाने में होता है।
सात मई को तड़के संयंत्र से गैस का रिसाव हुआ। इससे 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि 400 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
शनिवार को वेंकटपुरम और आसपास के गांव के लोगों ने संयंत्र के समक्ष मृतकों के शव के साथ प्रदर्शन किया और संयंत्र को पूरी तरह बंद करने की मांग रखी। इसके बाद संयंत्र को पूरी तरह बंद कर दिया गया।
सोमवार को इलाके में स्थिति नियंत्रण रही।
मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए स्थिति की समीक्षा की। साथ ही मंत्रियों से प्रभावित प्रत्येक गांव में रात बिताने के लिए कहा ताकि लोगों के बीच विश्वास बहाली की जा सके।
वहीं दूसरी तरफ मंत्री बोत्सा सत्यनारायण और के. कन्ना बाबू ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

