चित्रकूट के गांव में आग लगने से महिला जिंदा जली, 47 घर जलकर राख
राजापुर के पुलिस उपाधीक्षक इश्तेयाक अहमद ने सोमवार को बताया कि थानाक्षेत्र के सुरवल गांव के बेहना पुरवा मजरे में रविवार रात लगी भीषण आग में फंसकर मुस्तफा की बीमार पत्नी शाहजहां (60) जिंदा जल गई। पहले किसी को उसके आग में फंसे होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन आग बुझने के बाद जब ग्रामीणों ने अपने-अपने परिजनों की खोज की, तब पता चला।
चित्रकूट (उप्र), 11 मई राजापुर थानाक्षेत्र में सुरवल गांव के मजरे बेहना पुरवा में रविवार देर रात अचानक लगी भीषण आग में फंसकर एक बीमार बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई और 47 घर जलकर रख हो गए।
राजापुर के पुलिस उपाधीक्षक इश्तेयाक अहमद ने सोमवार को बताया कि थानाक्षेत्र के सुरवल गांव के बेहना पुरवा मजरे में रविवार रात लगी भीषण आग में फंसकर मुस्तफा की बीमार पत्नी शाहजहां (60) जिंदा जल गई। पहले किसी को उसके आग में फंसे होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन आग बुझने के बाद जब ग्रामीणों ने अपने-अपने परिजनों की खोज की, तब पता चला।
अहमद ने बताया कि घर के मलबे को हटाने पर महिला का जला हुआ शव मिला।
सीओ (क्षेत्राधिकारी) ने बताया कि इस अग्निकांड में 47 कच्चे घर जलकर राख हो गए और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
इस बीच राजापुर के उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे आग पर काबू पाया जा सका। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी एक घर में चिंगारी से लगी आग ने तेज आंधी की वजह से पूरी बस्ती को चपेट में ले लिया ।
उन्होंने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान के आकलन के लिए छह लेखपालों की टीम लगाई गई है और फिलहाल सभी बेघर हुए ग्रामीणों को बड़हर गांव के प्राथमिक स्कूल में ठहराया गया है। प्रभावित लोगों को राहत सामाग्री बांटी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

