एजेंसी न्यूज

राजस्थान से विशेष रेलगाड़ियों से 39500 प्रवासी श्रमिकों व छात्रों को उनके घर भेजा गया

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब तक राजस्थान से 33 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों से 39500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को उनके गृह राज्य भेजा गया है। इनमें से 19 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलायी गईं जबकि 14 विशेष रेलगाड़ियां पश्चिम मध्य रेलवे ने चलाईं।

राजस्थान से विशेष रेलगाड़ियों से 39500 प्रवासी श्रमिकों व छात्रों को उनके घर भेजा गया
जमात

जयपुर, 11 मई लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फंसे 39500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों व विद्यार्थियों को अब तक उनके गृह राज्यों को भेजा गया है। वहीं चार विशेष रेलगाड़ियों से अन्य राज्यों में फसें 4600 लोग राजस्थान पहुंचे हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अब तक राजस्थान से 33 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों से 39500 से अधिक प्रवासी श्रमिकों और विद्यार्थियों को उनके गृह राज्य भेजा गया है। इनमें से 19 श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलायी गईं जबकि 14 विशेष रेलगाड़ियां पश्चिम मध्य रेलवे ने चलाईं।

उत्तर पश्चिम रेलवे की विशेष रेलगाड़ियां से 22500 से अधिक श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा अन्य फँसे हुए लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। पश्चिम मध्य रेलवे की 14 विशेष रेलगाड़ियां से 16500 से अधिक व्यक्तियों को उनके गृह राज्य भेजा गया। इनमें अधिकांश कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी थे।

इसी तरह इसके अलावा अन्य राज्यों से राजस्थान पहुँची विशेष रेलगाड़ियों से वहाँ फँसे क़रीब 4600 लोगों को राजस्थान लाया गया।

इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे ने 12 बिहार के लिए, चार मध्य प्रदेश के लिए तथा एक-एक झारखंड, पश्चिम बंगाल और आँध्र प्रदेश के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलायीं।

वहीं पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की ओर से 14 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया गया जिनमें 12 बिहार के लिए और दो झारखंड के लिए रवाना हुईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).