कोविड-19: रतन टाटा को उम्मीद, उद्यमी कल के लिए नए प्रतिमान गढ़ेंग
टाटा संस के मानद अध्यक्ष ने कहा कि वह मौजूदा समय में चुनौतियों और कठिनाइयों को कम करके नहीं आंकना चाहते। उन्होंने कहा कि ‘‘अब यह कोरे कागज पर नयी इबारत लिखने जैसा हो सकता है जिसमें काम करने के ऐसे तरीकों पर ध्यान होगा जिसके बारे में पहले कभी सोचान नहीं गया होगा। ’’
नयी दिल्ली, 11 मई वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उद्यमियों को अपने नए या संशोधित उद्यमों को सक्षम बनाने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे और नए रास्ते बनाने होंगे, ये नए तरीके आने वाले कल के लिए नए प्रतिमान होंगे।
टाटा संस के मानद अध्यक्ष ने कहा कि वह मौजूदा समय में चुनौतियों और कठिनाइयों को कम करके नहीं आंकना चाहते। उन्होंने कहा कि ‘‘अब यह कोरे कागज पर नयी इबारत लिखने जैसा हो सकता है जिसमें काम करने के ऐसे तरीकों पर ध्यान होगा जिसके बारे में पहले कभी सोचान नहीं गया होगा। ’’
टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उम्मीद जताई कि महामारी के बाद उद्यमियों को अपने परिचालन के लिए एक बेहतर तरीका मिलेगा। कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत सहित दूनिया भर में आर्थिक गतिविधियां गंभीर रूप से बाधित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि अतीत में कठिन समय के दौरान उद्यमियों ने अविश्वसनीय दूरदर्शिता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है और वे आज नवाचार और नई तकनीक के ध्वजवाहक बन गए हैं।
उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि मौजूदा संकट के परिणामस्वरूप किसी उत्पाद को बनाने, किसी कंपनी को चलाने का एक बेहतर तरीका हमें मिलेगा। टाटा 1991 से लेकर 28 दिसंबर 2012 को सेवानिवृत्ति तक टाटा संस के अध्यक्ष थे।
उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं मौजूदा समय में चुनौतियों और कठिनाइयों को कम नहीं मानता। लेकिन नवाचारी सोच और रचनात्मकता उद्यमियों में मेरा विश्वास अभी भी बहुत अधिक है, जो अपने नए या संशोधित उद्यमों को समक्ष बनाएंगे के ऐसे तरीके निकालेंगे जो आने वाले कल के लिए प्रतिमान होंगे।’’
उन्होंने कहा कि यह संकट उद्यमियों को नई चीजों को अपनाने और कुछ नया तैयार करने के लिए प्रेरित करेगा।
गौरतरब है कि टाटा अपनी सेवानिवृत्ति के बाद कई स्टार्टअप में सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

