टेक

Reliance Jio की चेतावनी, KYC और आधार अपडेट करावाने वाले यूजर्स को इस कॉल से हो सकता है बड़ा नुकसान

बता दें कि अब टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को ऐसी घटनाओं को लेकर लगातार सतर्क करने लगी है. हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को चेताया था और अब जियो ने भी अपने ग्राहकों को इन ठगों से बचकर रहने की चेतावनी दी है. जियो ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर चेतावनी दी है

Reliance Jio की चेतावनी, KYC और आधार अपडेट करावाने वाले यूजर्स को इस कॉल से हो सकता है बड़ा नुकसान
साइबर फ्रॉड (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: कोरोना (Coronavirus) के इस दौर में ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. ये ठग लगातार ग्राहकों को बेवकूफ बना कर चूना लगाते रहते है. यह ठगी अब बैंक (Bank) तक ही सीमित नहीं रह गई है बल्कि ठग अब सिम डिटेल्स अपडेट के नाम पर भी फ्रॉड करने लगे हैं. ये ठग KYC या आधार (Aadhar) डिटेल्स को अपडेट करने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. Google Pay Fraud Call: कस्टमर केयर के नाम पर गूगल-पे पर ऐसे की जाती है ठगी, देखें जालसाजी का वीडियो और सावधान रहें

बता दें कि अब टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को ऐसी घटनाओं को लेकर लगातार सतर्क करने लगी है. हाल ही में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को चेताया था और अब जियो ने भी अपने ग्राहकों को इन ठगों से बचकर रहने की चेतावनी दी है. जियो ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर चेतावनी दी है कि आपकी पर्सनल जानकारी मांगे जाने वाले कॉल और मैसेज पर कोई प्रतिक्रिया न दें और आपनी व्यक्तिगत जानकारी को साझा करें.

रिलायंस जियो ने अपने मैसेज में लिखा है कि धोखाधड़ी के इरादे से भेजे गए ऐसे किसी भी सन्देश से सावधान रहें जिसमें वेरिफिकेशन करने के लिए किसी नंबर पर कॉल करने या फिर KYC/Aadhaar को अपडेट करने के लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाए. Jio ऐसे किसी काम के लिए आपसे कभी भी किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है. कृपया ऐसे किसी भी एसएमएस या कॉल को लेकर अलर्ट रहें क्योंकि यह आपको वित्तीय क्षति पहुंचा सकते हैं. सुरक्षित रहें, टीम Jio.

इससे पहले भी जियो ने कई बार कंपनी यूजर्स को चेतावनी दे चुकी है. अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है जिसमें किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है तो उसे भूलकर भी डाउनलोड न करें. यदि कोई आपको कॉल कर KYC कराने यान अन्य जानकारी जैसे आधार आदि को अपडेट करने के लिए कहता है तो उसे कोई भी जानकारी किसी को भी न दें. अगर आपको किसी भी तरह के KYC अपडेट या अन्य जानकारी की जरूरत है तो कंपनी की वेबसाइट पर जाएं या फिर कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल कर के अधिक जानकारी ले सकते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).