DC W vs RCB W, WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) 2025 का चौथा मुकाबला 17 फरवरी(सोमवार) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
Delhi Capitals Women's Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Women's Cricket Team: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) 2025 का चौथा मुकाबला 17 फरवरी(सोमवार) को वडोदरा(Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम(Kotambi Stadium) में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अपनी पहली जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी होंगी. इस मुकाबले की विजेता टीम WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर 165 रन के लक्ष्य को हासिल किया था. इस मैच में एन्नाबेल सदरलैंड ने तीन विकेट चटकाए, जबकि शैफाली वर्मा (43) और निखिता प्रसाद (35) ने अहम पारियां खेलीं. हालांकि, दिल्ली की स्टार-स्टडेड बैटिंग लाइनअप को और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी. यह भी पढ़ें: यूपी वारियर्स को हराकर गुजरात जाइंट्स ने चखा जीत का स्वाद, पॉइंट्स टेबल पर एक नजर
वहीं, आरसीबी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की थी. ऋचा घोष और कनिका आहूजा ने शानदार पारियां खेलीं, लेकिन गेंदबाजी में टीम कमजोर नजर आई. केवल रेणुका सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर दो विकेट लिए. ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए अपनी कमजोरियों पर काम करना चाहेंगी.
डब्ल्यूपीएल में डीसी डब्ल्यू बनाम आरसीबी डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(DC W vs RCB W Head-To-Head Record In WPL): विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जबरदस्त दबदबा रहा है. 2023 और 2024 सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में से दिल्ली ने चार बार जीत दर्ज की है. हालांकि, आरसीबी ने WPL 2024 के फाइनल में जीत हासिल कर न केवल खिताब जीता बल्कि मानसिक रूप से पिछली हार का असर भी कम कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

