त्योहार

Ramadan 2025 Sehri and Iftar Time: रमजान का 22वां रोजा, जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य शहरों में आज का इफ्तार का समय और कल कितने बजे होगी सहरी

रमजान के इस पाक महीने में, हर शहर का इफ्तार और सहरी का समय अलग-अलग होता है। यह समय प्रत्येक शहर के स्थानीय घड़ी के हिसाब से कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. जानते हैं कि आज का इफ्तार और कल यानी 24 मार्च को सहरी का समय दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में कितने बजे है.

Ramadan 2025 Sehri and Iftar Time: रमजान का 22वां रोजा, जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य शहरों में आज का इफ्तार का समय और कल कितने बजे होगी सहरी
(Photo Credits Twitter)

Ramadan 2025 Sehri and Iftar Time: रमजान का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस दौरान बाजारों में ईद की खरीदारी को लेकर हलचल बढ़ गई है. लोग ईद के लिए नए कपड़े और सेवाइयाँ खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े हैं. रमजान के इस पाक महीने में भारत में लोग 2 मार्च से रोजा शुरू हैं. रमजान के पाक महीने में रोजेदार सुबह होने से पहले सहरी और शाम को सूरज डूबने पर इफ्तार करते हैं. रमजान के पाक महीने में सहरी और इफ्तार का सही समय करने को लेकर कुरान में भी बताया गया है, ताकि रोजेदार पूरे दिन भर के रोजे का शबाब मिले.

रमजान के इस पाक महीने में, हर शहर का इफ्तार और सहरी का समय अलग-अलग होता है। यह समय प्रत्येक शहर के स्थानीय घड़ी के हिसाब से कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. जानते हैं कि आज का इफ्तार और कल यानी 24 मार्च को सहरी का समय दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में कितने बजे है. यह भी पढ़े: Ramadan 2025 Sehri and Iftar Time: रमजान का 18वां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत जानें भारत के अन्य शहरों में आज का इफ्तार और कल का सहरी का सही टाइम

सहरी- इफ्तार का समय

दिल्ली:

  • इफ्तार समय: 6:35 PM

  • सहरी समय (24 मार्च): 5:03 AM

मुंबई:

  • इफ्तार समय: 6:52PM

  • सहरी समय (24 मार्च): 5:17 AM

कोलकाता:

  • इफ्तार समय: 5:50 PM

  • सहरी समय (24 मार्च): 4:12 AM

चेन्नई:

  • इफ्तार समय: 6:21 PM

  • सहरी समय (24 मार्च): 4:50 AM

लखनऊ:

  • इफ्तार समय: 6:21 PM

  • सहरी समय (24 मार्च): 4:31 AM

कानपुर:

  • इफ्तार समय: 6:23 PM

  • सहरी समय (24 मार्च): 4:46 AM

30 मार्च को भारत में दिख सकता है चांद

आज रमजान का 22वां रोजा है. रामजान का पाक महीना लगभग एक हफ्ता और बचा है. यदि 30 मार्च को भारत में ईद का चांद दिखाई देता है, तो 31 मार्च को देशभर में उल-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी. हालांकि, ईद का त्योहार चांद पर निर्भर होता है, ऐसे में यदि 30 मार्च को चांद दिखाई नहीं देता, तो ईद 1 अप्रैल को मनाई जा सकती है

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).