क्रिकेट

CSK vs MI, IPL 2025 3rd T20 Match Winner Prediction: आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा 'महामुकाबला', मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी थी. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस जहां पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पर रही थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी.

CSK vs MI, IPL 2025 3rd T20 Match Winner Prediction: आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा 'महामुकाबला', मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
चेन्नई सुपर किंग्स बनम मुंबई इंडियंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, IPL 2025 3rd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 22 मार्च चेन्नई सुपर किंग क्रिकेट टीम (CSK) बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम (MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान एक मैच के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. Rohit Sharma Stats Against CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आकंड़ों पर एक नजर

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी थी. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस जहां पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पर रही थी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी. ऐसे में दोनों टीमें इस सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी. इस रोमांचक मुकाबले में कुछ खिलाड़ी 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें इस सीजन में अपना पहला मैच को जीतकर टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज करने का प्रयास करेगी. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों ने पिछले सीजन में मिला जुला प्रदर्शन किया था. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को अपने कप्तान हार्दिक पांड्या और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना उतरना होगा. इन दोनों के उपलब्ध ना रहे से टीम को एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्पिन-अनुकूल पिच पर कठिन चुनौती मिल सकती है.

हेड टू हेड (CSK vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 37 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. इन मुकाबलों में 20 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए हैं और 17 मैच में चेन्नई सुपर किंग को जीत मिली है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 ही मैच खेला गया था. उस मुकाबले मे रोहित शर्मा के शतक के बाद भी चेन्नई सुपर किंग ने 20 रन से जीत दर्ज की थी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (CSK vs MI Match Winner Prediction)

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. चेन्नई सुपर किंग्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का तीसरा टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की संभावना: 53%

मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 47%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, सैम कुरेन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).