Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट का पहला अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ खिताब पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी.
Delhi Capitals Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), Womens Premier League 2025 Final Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Womens Premier League 2025) का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम (WPL) बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम (WPL) के बीच आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाइंट्स को 47 रन से हराया और फाइनल का टिकट कटा लिया जहां मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. Delhi Capitals vs Mumbai Indians, WPL 2025 Final Match Live Streaming In India: आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा खिताबी जंग, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ खिताब पर है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को भी 8 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और 3 मैचों में हार मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 10 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही थी. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं.
इस सीजन में दिल्ली की तरफ से अभी तक स्पिनर जेस जोनासन और भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 11–11 विकेट लिए हैं. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को इन दोनों से सावधान रहना होगा.
दूसरी तरफ, इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम शानदार प्रदर्शन की है. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग शानदार फॉर्म में हैं. बल्लेबाजी में नेट स्कीवर-ब्रंट और हेली मैथ्यूज ने अच्छा प्रदर्शन किया है. नेट स्कीवर-ब्रंट ने 9 मैचों में 493 रन बनाए हैं, जबकि हेली मैथ्यूज ने 304 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है. गेंदबाजी में अमेलिया केर ने 16 विकेट चटकाई है. दोनों टीमों के बीच पिछले 7 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC W vs MI W Head To Head)
महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन बार बाजी मारी हैं. यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा और मुंबई इंडियंस की टीम घरेलू परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेगी.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI-W vs DC-W Match Winner Prediction)
बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे यह फाइनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 55%
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया.
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजान कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निक्की प्रसाद, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, राधा यादव, शिखा पांडे, मिन्नू मणि.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

