DC vs GT, IPL 2025 60th Match Toss Update And Live Scorecard: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं. मिचेल स्टार्क की जगह पर टीम में शामिल किए गए मुस्तफिजुर रहमान को मौका मिल सकता है. उनके साथ-साथ टी नटराजन दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हो सकते हैं. गुजरात टाइटंस के पास जोस बटलर और कगिसो रबाडा जैसे धुरंधर खिलाड़ी सिर्फ लीग स्टेज तक उपलब्ध हैं.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA IPL 2025 60th Match Toss Update And Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. आज यानी 18 मई को टूर्नामेंट का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिला जुला प्रदर्शन किया हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में महज छह जीते हैं और चार हारे हैं. 12 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की स्थिति अच्छी है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर है. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT Stats And Records at Arun Jaitley Stadium: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा घमासान मुकाबला, अरुण जेटली स्टेडियम के आकंड़ें और रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया है!🏏🔥#IPL2025 #Cricket #DCvGT #ShubmanGill #AxarPatel #DC #GT #Viral #T20Is pic.twitter.com/EqeRcK3AvI
— CricBull (@CricBull) May 18, 2025
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान.
IPL 2025 के 60वें मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन!🔵🔵🏏#IPL2025 #Cricket #DCvGT #ShubmanGill #AxarPatel #DC #GT #Viral #T20Is pic.twitter.com/amTGHf3LGW
— CricBull (@CricBull) May 18, 2025
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं. मिचेल स्टार्क की जगह पर टीम में शामिल किए गए मुस्तफिजुर रहमान को मौका मिल सकता है. उनके साथ-साथ टी नटराजन दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हो सकते हैं. गुजरात टाइटंस के पास जोस बटलर और कगिसो रबाडा जैसे धुरंधर खिलाड़ी सिर्फ लीग स्टेज तक उपलब्ध हैं. ये दोनों खिलाड़ी बचे हुए मैचों में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल और साई सुदर्शन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

