देश

Independence Day: 15 अगस्त तक Social Media Profile पर लगाएं तिरंगे की Photo, पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी, मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से रुबरु हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों से 2 अगस्त से 15 अगस्त तक Social Media Profile Pictures में तिरंगा लगाने की अपील की.

Independence Day: 15 अगस्त तक Social Media Profile पर लगाएं तिरंगे की Photo, पीएम मोदी की अपील
(Photo Credits: Twitter)

Independence Day 2022: रविवार को पीएम मोदी, मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से रुबरु हुए. इस दौरान उन्होंने लोगों से  2 अगस्त से 15 अगस्त तक Social Media Profile Pictures में तिरंगा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा "2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को design किया था. मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूं.

15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी. ये दिन हमारे अपने आजादी के नायकों त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है. इस दिन को पूरे देश में बड़े उल्लास से मनाया जाता है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इस साल स्वतंत्रता दिवस ( 15 अगस्त ) को जोरशोर से मनाने की तैयारी है.

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास 

15 अगस्त 1947 की मध्य रात्री में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी. भारत को ब्रिटिश राज से आजादी लेने में 200 साल से अधिक का समय लग गया था. इसी दिन यानी 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था. इसके बाद से स्वतंत्रता दिवस पर हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते हैं.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).